फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tempo-dumper collision, student and woman killed, three injured

हरिद्वार हाईवे पर टेंपो-डंफर की भिड़ंत, छात्र और महिला की मौत, तीन घायल

Sun, 24 Jul 2022 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Tempo-dumper collision, student and woman killed, three injured
अमरिया/पीलीभीत। हरिद्वार हाईवे पर सुबह पौने 11 बजे माधोपुर चौराहे के पास डंफर और टेपों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में छात्र और महिला की मौत हो गई। टेंपो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अमरिया सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतकों के शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव बाकरगंज निवासी नवाब शनिवार को सुबह पौने 11 अमरिया से पीलीभीत टेपों लेकर आ रहा था। टेपों में अमरिया कसबा निवासी नफीस खां का पुत्र मोनिस (22), रईस अहमद (50), कैंचूटांडा निवासी रियाज अहमद की पत्नी आसिया (35), सदर कोतवाली के गांव नावकूड़ निवासी शकील अहमद की पुत्री शीबा बी (21) सवार थे। मोनिस और शीबा माधोपुर चौराहा स्थित एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का पेपर देने जा रहे थे। जबकि आसिया पीलीभीत दवा लेने जा रही थी। इसी दौरान माधोपुर चौराहे से पहले सामने से आ रहे डंफर ने टेपों में टक्कर मार दी। इससे टेपों दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक डंफर मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को अमरिया सीएचसी लेकर पहुंची। वहां मोनिस और आसिया को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक समेत अन्य तीनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। छात्र और महिला की मौत से उनके घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने डंफर अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed