फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tempo drivers complain of CO by reaching police line

टेंपो चालकों ने पुलिस लाइन पहुंचकर सीओ से की शिकायत

Tue, 13 Jun 2017 06:55 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Tue, 13 Jun 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
Tempo drivers complain of CO by reaching police line
प्रदश्‍ाऱ्र्शन करते लाोग
अमरिया रूट पर चलने वाले टेंपो और निजी बस चालकों के बीच पिछले काफी समय से चल रहा विवाद एक बार फिर गहरा गया है। निजी बस के चालकों पर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए दर्जनों टेंपो चालकों ने मंगलवार को पुलिस लाइन पहुंचकर सीओ सदर से शिकायत की। टेंपो चालकों ने इस दौरान बस स्टाफ से अपनी जान को खतरा जताया है। 
विज्ञापन

पुलिस लाइन पहुंचे टेंपो चालकों ने सीओ को दिए शिकायत पत्र में बताया कि निजी बस का स्टाफ उनसे आए दिन मारपीट कर रहा है। सवारियां टेंपो में बैठाने पर बस से टक्कर मारकर जान लेेने की कोशिश की जाती है। इसका विरोध करने पर आरोपी लाठी डंडों से मारपीट कर रहे हैं। दो दिन पहले ही एक टेंपो चालक को निजी बस के चालक ने अपने साथियों की मदद से पीटा और इसके बाद बस से टक्कर मारकर आटो तोड़ दिया। इसकी शिकायत थाना पुलिस से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने मामले को गंभीरता से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सदर धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि टेंपो चालकों की पूरी बात सुनी गई है। मामला सिटी क्षेत्र का होने पर सीओ सिटी के पास जाकर टेंपो चालकों को अपनी समस्या रखने के लिए कहा गया है। शिकायत करने वालों में फुरकान, विकारूद्दीन खां, मोहम्मद जीशान, खूबकरन, मोहम्मद परवेस, सोनू, अशरफ, फहीम खान, राशिद अली, अंसार अहमद अंसारी आदि है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed