{"_id":"650bbe1e7206606d8d0e07f4","slug":"tehsil-office-will-soon-shift-to-new-building-pilibhit-news-c-121-1-pbt1002-4500-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जल्द नए भवन में शिफ्ट होगा तहसील कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जल्द नए भवन में शिफ्ट होगा तहसील कार्यालय
विज्ञापन
सात साल से नगर पंचायत कार्यालय में चल रहा है कलीनगर तहसील का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। कलीनगर तहसील का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। नए भवन में तहसील कार्यालय शिफ्ट करने से पहले कार्य की गुणवत्ता की एसडीएम जांच करेंगे। जिसकी रिपोर्ट भेजने के बाद तहसील को शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले माह नए भवन में तहसील का संचालन शुरू हो जाएगा।
नगर पंचायत कलीनगर को वर्ष 2016 में तहसील का दर्जा मिला। तब से नगर पंचायत कार्यालय में तहसील कार्यालय का संचालन किया जा रहा है। एसडीएम, तहसीलदार समेत राजस्व कर्मियों के बैठने के लिए सीमित जगह है। वर्ष 2021 में शासन ने भवन निर्माण के लिए ढाई करोड़ का बजट स्वीकृत किया।
नगर पंचायत के निकट ही निर्माण शुरू कराया गया। मुख्य भवन के अलावा आवासीय भवन भी तैयार किया गया। कार्य लगभग पूरा हो चुका है। भवन हैंडओवर की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके लिए एसडीएम को नए भवन की गुणवत्ता परखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि नए भवन को हैंडओवर करने से पहले कार्यों की गुणवत्ता परखने को पत्र मिला है। इसके लिए कार्यों के विवरण की सूची मांगी गई है। जल्द ही सत्यापन के बाद नए भवन में तहसील को शिफ्ट कराया जाएगा।