{"_id":"5705476b4f1c1b7b4ac813ae","slug":"tehsil-day-209-complaints-seven-in-the-settlement-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस: 209 शिकायतों में सात का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस: 209 शिकायतों में सात का हुआ निस्तारण
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 06 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
बैठक।
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की तीनों तहसीलों में तहसील दिवस आयोजित कर जन समस्याएं सुनी र्गइं। जानकारी न होने के चलते कम संख्या में फरियादी पहुंचे। डीएम मासूम अली सरवर ने बीसलपुर और एडीएम एके सैनी ने पूरनपुर में समस्याएं सुनीं। तीनों तहसीलों में 209 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें मात्र सात का ही निस्तारण हो सका।
मंगलवार को महर्षि कश्यप और निषादराज जयंती के उपलक्ष्य में अवकाश के चलते बुधवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील में एसडीएम सुरेंद्र बहादुर यादव की अध्यक्षता में समस्याएं सुनी र्गइं। यहां कुल 36 फरियादियों ने अपने प्रार्थनापत्र दिए, जिसमें दो का ही मौके पर निस्तारण हो सका। यहां तहसील पर पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे।
बीसलपुर। डीएम मासूम अली सरवर की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 101 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें मात्र दो का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया। तहसील दिवस का संचालन एसडीएम बीपी सिंह ने किया। इस मौके पर जिला, तहसील एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
पूरनपुर। एडीएम अजय कांत सैनी की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में हुए तहसील दिवस में 72 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। तीन फरियादियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया। तहसील दिवस में एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ राजेश्वर सिंह, तहसीलदार दिग्विजय सिंह सहित कई अधिकारी, कर्मचारी थे।