फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tehsil building construction The quality will be tested

निर्माणाधीन तहसील भवन की परखी जाएगी गुणवत्ता

Wed, 27 Jan 2016 11:40 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 27 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Tehsil building construction The quality will be tested
मंडलायुक्त प्रमांशु ने तहसील कार्यालय, निर्माणाधीन तहसील भवन का निरीक्षण किया और गांव रघुनाथपुर में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। निर्माणाधीन तहसील भवन की गुणवत्ता की जांच किसी बाहरी एजेंसी से कराने के निर्देश डीएम को दिए।
विज्ञापन

बुधवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे तहसील कार्यालय निरीक्षण को पहुंचे मंडलायुक्त ने तहसील कार्यालय गेट पर एकत्र लोगों की समस्याएं सुनीं। कई महिलाओं ने समाजवादी पेंशन न मिलने और समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर न होने की शिकायत की। मंडलायुक्त ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। शाहजहांपुर से जिले में जोड़े गए 94 गांव के शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण व ऑनलाइन न होने की शिकायत पर मंडलायुक्त ने स्वयं मामले को देखने का आश्वासन दिया। इसके बाद मंडलायुक्त ने तहसीलदार कोर्ट, नजारत, संग्रह, आरके कार्यालय का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन तहसील भवन का निरीक्षण किया। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने निर्माणाधीन तहसील भवन की गुणवत्ता की जांच कराने, दाखिल खारिज के बाद समय से खतौनियां न मिलने की शिकायत की। निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त शाम करीब सात बजे गांव रघुनाथपुर में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान डीएम मासूम अली सरवर, एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार दिग्विजय सिंह आदि अधिकारी, कर्मचारी थी। इससे पहले मंडलायुक्त के पहुंचने पर तहसील गेट पर गारद ने उनको सलामी दी।
विज्ञापन


ब्लाक व अभिलेखागार का नहीं किया निरीक्षण
तहसील के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त तहसील के अभिलेखागार और ब्लाक का निरीक्षण करना था लेकिन अंधेरा होने के कारण उन्होंने निरीक्षण नहीं किया। तहसील के निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त गांव रघुनाथपुर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामधेनु डेरी परियोजना का किया शुभारंभ
निरीक्षण से पहले मंडलायुक्त ने एक करोड़ रुपये की लागत से नगर के पीलीभीत रोड पर खोली गई कामधेनु डेरी योजना का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान एक गाय का तिलक कर पूजन भी किया। इस मौके र डीएम  मासूम अली सरवर, सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, जगमोहन राय अग्रवाल, विजय अग्रवाल, अनुज, कौशल, हर्ष शर्मा, अशोक खंडेलवाल आदि थे।  


कमिश्नर ने कांशीराम आवासों भी देखें
बीसलपुर। कमिश्नर प्रमांशु कुमार ने कांशीराम आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने डीएम मासूम अली सरवर को व्यवस्थाओं में सुधार कराने और अधूरे कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में पानी की टंकी और बिजली का ट्रांसफार्मर सहित कई काम अधूरे पाए गए। इस पर कमिश्नर ने कार्यों को पूरा कराकर व्यवस्थाएं ठीक कराने के निर्देश दिए ताकि इनका आवंटन कराया जा सके। इस मौके पर अपर विकास आयुक्त सीपी सिंह, तहसीलदार नन्हें लाल, नायब तहसीलदार एमआर थारू, सीओ बीपी सिंह, एसओ केपी सिंह, ईओ सुरेंद्र प्रताप, जिला सूचना अधिकारी बीपी गौतम, जेई आरए वर्मा सहित कई अधिकारी थे। इस मौके पर क्रांतिकारी विचार मंच के प्रांतीय संरक्षक देवस्वरूप पटेल ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर बीसलपुर से दियोरिया होते हुए घुंघचाई तक मार्ग का चौड़ीकरण कराने और कटना नदी पर पुल बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed