फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teenager who came out of the house to collect goods abducted on the strength of a gun

सामान लेने घर से निकली किशोरी का तमंचे के बल पर अपहरण

Sun, 31 Jul 2022 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Teenager who came out of the house to collect goods abducted on the strength of a gun
जहानाबाद/पीलीभीत। घर से सामान लेने गई किशोरी को तीन बाइक सवारों ने तमंचा के बल पर अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया। एक आरोपी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि वह दिल्ली में कपड़े की कटिंग का कार्य करता है। माह में एक ही बार घर आता है। 26 जुलाई की रात 17 वर्षीय पुत्री घर से सामान लेने दुकान पर गई थी। इसी बीच दौरान बाइक सवार तीन लोगों ने तमंचा के बल पर जबरदस्ती उसे बाइक पर बैठा लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पुत्री को इफराज के घर में बंधक बनाया गया।
विज्ञापन

वहां इफराज ने बंधक बनाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जब पुत्री काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो पत्नी और अन्य परिवार वालों ने ढूंढने की कोशिश की। पत्नी, इफराज के घर के सामने से गुजर रही थी। तभी उसको पुत्री की आहट मिली। जब घर के अंदर जाकर देखा तो बेटी को बंधक मिली। पत्नी और अन्य परिवार वालों ने बंधन मुक्त कराकर अपने साथ ले आए। इसके बाद आरोपियों ने कार्रवाई करने पर जाने से मारने की धमकी दी। जहानाबाद इंस्पेक्टर प्रभाष चंद ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर इफराज, अफरोज, मुजम्मिल, के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म करने और पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। - लल्लन सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed