फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teen raped after entering the house, accused in custody

Pilibhit News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

Mon, 28 Oct 2024 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Teen raped after entering the house, accused in custody
बरखेड़ा। परिजनों की गैरमौजूदगी में घर में घुसे युवक ने मानसिक रूप से बीमार किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शोर शराबा करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका पति मजदूरी करने बाहर गया हुआ है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह आंगनबाड़ी केंद्र गई थी, जबकि उसका 12 वर्षीय पुत्र स्कूल गया था। घर पर 17 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार पुत्री अकेली थी। आरोप है कि इसका फायदा उठाकर एक युवक घर में घुस आया और उसने किशोरी को दबोच लिया और कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

शोर शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घर पहुंचने पर पुत्री ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता पक्ष ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला पहले से ही जान पहचान का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed