फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teej Fair

महिलाओं ने उठाया तीज मेले का आंनद

Thu, 13 Aug 2015 11:19 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 13 Aug 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Teej Fair
लेडी वॉल्टन क्लब का सातवां तीज मेला धूमधाम से मनाया गया। मेले में आर्मी
विज्ञापन
वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन के स्टाल आकर्षण का केंद्र रहे।
शहर के एक बैंक्वेट हाल में बृहस्पतिवार शाम शुरू हुए मेले का उद्घाटन मेजर जनरल वीपीएस भाकुनी की पत्नी मधु भाकुनी ने किया। मेले में शहर के अलावा अन्य शहरों से आए दुकानदारों द्वारा हैंडी क्राफ्ट, बुटीक, शोपीस, ज्वैलरी, बैग, राखी, चूड़ी आदि के स्टाल लगाए गए। महिलाओं ने खरीददारी के साथ सरप्राइज गेम्स का भी आनंद लिया। बच्चों के लिए कई प्रकार के झूलों की भी व्यवस्था की गई।
मेले में आर्मी वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन के स्टाल आकर्षण का केंद्र रहे, जिसमें फौजियों के परिवार द्वारा बनाया गया सामान था। मेले में देर शाम तक महिलाओं की खासी भीड़ रही। इस मौके पर आलोक गोयल, पुष्प इंस्टीट्यूट के प्रबंधक निदेशक एसपीएस संधू, विजेंद्र गुप्ता, संजीव अग्रवाल, क्लब सचिव मधुलिका गुप्ता, रश्मि गोयल, रेखा, स्वीटी, शीला, संगीता, साधना, सुजाता, हरमेश संधू, सीमा, मंजुला आदि मौजूद रहीं।
छात्राओं ने हाथों पर सजाई हरियाली तीज
पीलीभीत। अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरुदक्षिणा कार्यक्रम और मेंहदी प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कॉलेज में बृहस्पतिवार को हरियाली तीज के उपलक्ष्य में मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में संपन्न हुई। निर्णायक मंडल में शामिल मीरा सक्सेना, निधि शर्मा ने परिणाम की घोषणा किया। प्रतियोगिता में कक्षा छह की प्रियंका सिंह, प्रियांशी रस्तोगी, नैंसी अग्रवाल, कक्षा सात की निधि विश्वकर्मा, निहारिका श्रीवास्तव, हर्षिका शर्मा, कक्षा आठ की तेजेश कुमारी, साक्षी अग्निहोत्री, चेतना वर्मा, नौ (क) में खुशी राठौर, अतिथि अग्रवाल, दिपिंती सागर, नौ (ख) में कीर्ति शर्मा, अंशिका मिश्रा, मानसी, दस (क) स्वाती गंगवार, वैष्णवी, ज्योति शर्मा, दस (ख) में नेहा देवी, निकिता रानी, मेराज, 11 (क) में साक्षी, सोनाक्षी, गौरवी दोहरे, 11 (ख) में रिषिका, पूजा, हिमानी, 12 (क) में झलक, नेहा, शिवानी, 12 (ख) में  सोनाली, प्रिया और शिवानी ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय स्तर पर जूनियर वर्ग में तेजेश और निधि, सीनियर वर्ग में रिषिका व झलक ने प्रथम व द्वितीय स्थान पाया।
इधर, कॉलेज में एक दिन पूर्व गुरुदक्षिणा कार्यक्रम हुआ। राष्ट्रीय सेविका समिति की सेविकाओं ने दीप प्रज्जवलित किया। समिति की नगर कार्यवाह छवि मेहरोत्रा ने गुरु की जीवन में आवश्यकता के बारे में बताया। छात्रों ने ध्वज के समक्ष तन मन धन से स्वयं समाज एवं राष्ट्रहित के कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मिथलेश पांडेय, रानी, लक्ष्मी दीक्षित, बबिता, राजेश्वरी आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed