{"_id":"64f4d22edb8b9fdfc701ba14","slug":"teachers-coming-from-outside-are-not-getting-salary-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3629-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाहर से आए शिक्षकों को नहीं मिल रहा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाहर से आए शिक्षकों को नहीं मिल रहा वेतन
Mon, 04 Sep 2023 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की कार्यालय पर रविवार को हुई बैठक में अंतरजनपदीय स्थानांतरण योजना में आए शिक्षकों को वेतन न मिलने का मुद्दा उठाया गया। महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि कहा कि बाहरी जिलों से जून में ही शिक्षक आ गए थे, लेकिन उन्हें अब तक वेतन नहीं मिल रहा है।
बैठक में 62000 शिक्षक भर्ती के बीएड डिग्री धारक शिक्षकों को ब्रिजकोर्स कराने, अवशेष वेतन शीघ्र दिलाने और निलंबित शिक्षकों को बहाल करने की मांग की गई है। बैठक में लिए गए निर्णयों से सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुकेश अवस्थी, महामंत्री मोइन खान, हितेश शर्मा, कृष्णपाल सिंह, विभु मिश्रा, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार, नंदकिशोर, रवि आजाद आदि मौजूद रहे। संवाद