फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teachers angry with the order to open schools for summer camps

Pilibhit News: समर कैंप को लेकर स्कूल खोलने के आदेश से शिक्षक नाराज

Mon, 27 May 2024 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Teachers angry with the order to open schools for summer camps
पीलीभीत। गर्मियों की छुट्टियों के बीच समर कैंपों को लेकर परिषदीय स्कूलों के खोलने के आदेश से शिक्षक नाराज हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने पांच से 11 जून तक परिषदीय स्कूलों को खोलने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


महानिदेशक के आदेश को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के नेताओं का कहना है कि महानिदेशक ने परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक के ग्रीष्मावकाश का भी संज्ञान नहीं लिया है।
विज्ञापन

इन नेताओं का कहना कि अधिकतर बेसिक शिक्षक दूरस्थ जनपदों में कार्यरत हैं। ऐसे में सभी घरों को जा चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश का तापमान अधिक है। भीषण गर्मी में बच्चों का निकला भी दूभर है। गर्मी के कारण तमाम मौतें हो चुकी हैं। आदेश प्रदेश के लाखों बेसिक शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों को प्रताड़ित करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लाल करन ने बताया कि प्रांतीय नेताओं ने महानिदेशक को ज्ञापन सौंप देकर उक्त आदेश को निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed