फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tea skip breakfast queue but returned dispirited

चाय-नाश्ता छोड़ कतार में लगे लेकिन मायूस लौटे

Mon, 21 Nov 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 21 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Tea skip breakfast queue but returned dispirited
चाय-नाश्ता छोड़ कतार में लगे लेकिन मायूस लौटे - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
नोट बंदी के बाद शुरू हुआ परेशानियों का दौर जारी है। सोमवार को तमाम लोग चाय-नाश्ता और अन्य काम काज छोड़कर बैंक के बाहर लाइन में लग गये फिर भी कैश नहीं मिला। हालांकि एसबीआई और कुछ प्राइवेट बैंकों में कैश की व्यवस्था रही लेकिन भीड़ बहुत अधिक रही। घंटों कतार में लगकर लोग रुपये निकालने और जमा करने के लिए जूझते देखे गए।
विज्ञापन

शनिवार को कैश न होने और रविवार को अवकाश के चलते लोगों के सामने घरेलू खर्च को लेकर भी संकट की स्थिति बन गई थी। ऐसे में सोमवार को राहत मिलने की उम्मीद थी। यही कारण था कि लोग सुबह बैंक खुलने से पहले ही कतार में खड़े हो गए। महिलाएं भी चौका चूल्हा छोड़ लाइन में देखी गईं। बैंक ऑफ बड़ौदा की सभी शाखाओं में शनिवार से अब तक कैश की व्यवस्था नहीं हो सकी है। यहां सिर्फ रुपये जमा किये जा रहे हैं। कारपोरेशन बैंक में दोपहर बारह बजे ही कैश खत्म हो गया। विजया बैंक समेत अन्य बैंकों में कैश की स्थिति को देखते हुए दो से तीन हजार रुपये ही दिए गए। 
विज्ञापन

प्रबंधक से हुई कहा सुनी
बैंक में घटों लाइन में लगकर परेशान हो चुके लोगों को जैसे ही बड़ौदा बैंक के कर्मचारियों द्वारा कैश न होने की बात कही गई लोगों का पारा चढ़ गया। कुछ लोगों ने प्रबंधक के केबिन में जाकर कहा सुनी की। उनका कहना था कि बैंक में कैश न होने पर पहले से नोटिस क्यों नहीं चस्पा की गई। हालांकि प्रबंधक के समझाने पर लोग शांत हो गए। इधर अमरिया में बैंक आफ बड़ौदा में कैश न होने पर गुस्साए लोग कर्मचारियों से भिड़ गए। सभी को बाहर निकाल कर खड़ा कर दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर क्यों चुप है जिला प्रशासन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 500 व 1000 के नोट बंद किए जाने के बाद से बैंकों मे मारामारी की स्थिति है। एक तरफ बैंक कैश न होने की बात कहकर लोगों को वापस कर रहे हैं तो दूसरी ओर नोट बदली को लेकर लगातार कम दर पर खरीद फरोख्त के आरोप लग रहे है। बैंकों में भी बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से चुनिंदा लोगों के नोट बदली करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसे लेकर कुछ जगहों पर हंगामा भी हो रहा है। इस स्थिति से अवगत होते हुए भी जिला प्रशासन चुप है। इसे लेकर लोगों में तरह तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।
एटीएम पर नहीं छोटी हो रही कतार
एटीएम की स्थिति भी सुधर नहीं रही है। इससे हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। एसबीआई, एचडीएफसी, आईडीबीआई, एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकले लेकिन कतार छोटी नहीं हो रही है। यहां जल्द ही रुपये खत्म हो जा रहे हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस
पीलीभीत। कांग्रेस कार्यकर्ता नोट बंदी के विरोध में सोमवार को सड़क पर उतरे। जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अफसरों को सौंपा। इस मौके पर मोहम्मद अजीम, मेंहदी हसन, नरेश चंद्र, वीरेंद्र रस्तोगी, वसुंधरा सुरभि, अनिल अरोड़ा, सुरजीत सिंह, सत्यप्रकाश पांडे, अशोक शर्मा, अवसार अहमद, यासीन खां, मुनेंद्र पाल सक्सेना, लखवीर सिंह, प्रमोद कुमार, वीरपाल सिंह, सफी शम्सी, सोहनलाल, असलम अंसारी मौजूद रहे।

रालोद ने भी भरी हुंकार 
पीलीभीत। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव मंजीत सिंह के नेतृत्व में नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। ज्ञापन देने वालों में हरीराम शर्मा, वासुदेव, अबरार उस्मानी, शराफत अली, खरगाई लाल, तहसीम खान, इकबाल हुसैन शामिल थे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी नोटबंदी को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed