फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tanakpur stop on Highway Are still hoarding

टनकपुर हाइवे पर रोक के  बाद भी लगे हैं होर्डिंग्स

Thu, 09 Jun 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 09 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur stop on Highway Are still hoarding
नाफरमानी - फोटो : pilibhit, beureu
शहर के प्रमुख चौराहों व सड़कों के किनारे लगे बेतरतीब होर्डिंग सड़क हादसों का सबब बन रहे हैं। हालांकि इस बार पालिका प्रशासन द्वारा प्रचार प्रसार ठेेके में टनकपुर हाइवे को मुक्त रखा गया। बावजूद इसके इस हाइवे पर तमाम बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हैं। 
विज्ञापन

नगरपालिका के मुताबिक शहर में करीब सौ से अधिक प्वाइंटों पर होर्डिंग लगे हैं, लेकिन शहर की सड़कों व बाजार का हाल देखते हुए इन आंकड़ों पर यकीन करना मुश्किल है। साफ जाहिर है कि इन प्वाइंटों के अलावा अन्य स्थानों पर लगे होर्डिंग अवैध है। इस बार पालिका प्रशासन द्वारा प्रचार प्रसार ठेका गत वर्ष अपेक्षा कम रेट यानी 602000 रुपये में दिया गया, जबकि गत वर्ष यह लगभग सात लाख रुपये में दिया गया था। पालिका प्रशासन ठेका ब्लो रेट पर देने के पीछे जिला प्रशासन द्वारा टनकपुर हाइवे के किनारे होर्डिग लगाने पर रोक होना बता रहा है। हालांकि आदेश जारी हो चुका है, बावजूद इसके टनकपुर हाइवे आज भी पूरी तरह से बड़े-बड़े होर्डिंग्स से पटा हुआ है। शहर के नौगवा चौराहा के आसपास, गौहनिया चौराहा, नकटादाना चौराहा, जिला अस्पताल के सामने जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में मनमाने तरीके से होर्डिंग लगे हैं। जो आए दिन हादसों का सबब बन रहे हैं।
विज्ञापन


हाइवे से जल्द हटवाए जाएंगे होर्डिंग
प्रचार प्रसार ठेके से इस बार टनकपुर हाइवे को मुक्त रखा गया है। इस पर प्रचार प्रसार सामग्री नहीं लगाई जाएगी। जो लगी है उसे भी अभियान चलवाकर जल्द ही हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीपी सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed