{"_id":"663961547befc750040261e4","slug":"talks-could-not-be-held-due-to-small-number-of-guides-and-drivers-arriving-pilibhit-news-c-121-1-pbt1002-115908-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गाइडों और चालकों के कम संख्या में पहुंचने पर नहीं हो सकी वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गाइडों और चालकों के कम संख्या में पहुंचने पर नहीं हो सकी वार्ता
विज्ञापन
- डीएफओ ने मंगलवार को सभी को मुख्यालय आने के दिए थे निर्देश
- जंगल सफारी के रूट में बदलाव को लेकर विरोध का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। जंगल सफारी के रूट में बदलाव को लेकर हड़ताल की चेतावनी के बाद सोमवार को गाइडों और चालकों की डीएफओ से वार्ता नहीं हो सकी। गाइडों और चालकों के कम संख्या में पहुंचने के चलते डीएफओ मनीष सिंह ने मंगलवार को सभी को आने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को पुराने नियमों के साथ ही जंगल सफारी वाहनों को रवाना किया गया।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के रूट में बदलाव का आरोप लगाकर रविवार को गाइडों और चालकों ने मुस्तफाबाद परिसर में विरोध जताकर हड़ताल की चेतावनी दी थी। अधिकारी नियमों का पालन करने की बात कह रहे हैं। पर्यटन प्रभावित होता देख डीएफओ ने मुख्यालय पर वार्ता का समय देकर पर्यटन सुचारू कराया था।
सोमवार को कम संख्या में गाइड और चालक मुख्यालय पहुंचे। इस पर सभी को बुलाने की बात कही, लेकिन इंतजार के बाद भी सभी गाइड और चालक नहीं पहुंच सके। इस पर वार्ता नहीं हो सकी। डीएफओ ने मंगलवार को सभी गाइडों और चालकों को मुख्यालय पर बुलाया है। जिसके बाद वार्ता होगी।

शामली सेंट फ्रांसिस स्कूल में आईसीएसई व आईएससी का रिजल्ट आने पर सेल्फी लेती टॉपर छात्राएं