{"_id":"624f3d30d1f6524c750aa21f","slug":"taking-the-watchman-hostage-transformer-oil-copper-wire-looted-pilibhit-news-bly48071746","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार को बंधक बनाकर बदमाशों ने पीटा, ट्रांसफार्मर का तेल, कॉपर का तार लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार को बंधक बनाकर बदमाशों ने पीटा, ट्रांसफार्मर का तेल, कॉपर का तार लूटा
विज्ञापन
मोतीराम
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। राइस मिल में घुसे बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर पिटाई की। चार सौ रुपये, मोबाइल और बिजली ट्रांसफॉर्मर से हजारों रुपये का कॉपर का तार और और तेल लूट लिया। बदमाशों के जाने के बाद बमुश्किल बंधनमुक्त हुए चौकीदार ने घटना की सूचना राइस मिल स्वामी को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पूछताछ की। पुलिस इसे चोरी की घटना मान रही है।
घटना माधोटांडा रोड स्थित नगर निवासी आसिम खां की राइस मिल की है। राइस मिल में गांव रघुनाथपुर निवासी मोतीराम चौकीदार है। मोतीराम ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे राइस मिल परिसर का चक्कर लगाकर चारपाई पर बैठ ही पाया था। इस दौरान दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हुए पांच बदमाशों में दो ने तमंचा तानकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। एक बदमाश के पास तलवार थी। बदमाशों ने उसका मोबाइल और जेब में रखे चार सौ रुपये लूट लिए। एक बदमाश ने दो थप्पड़ मारे इसके बाद उसके हाथ सुतली से बांधकर परिसर में बने एक कमरे बंद दिया। इससे पहले बदमाशों ने परिसर की बिजली सप्लाई काट दी।
करीब दो घंटे रुके बदमाश परिसर में रखे ट्रांसफॉर्मर से कॉपर का तार और तेल चोरी करते रहे। कमरे में बंद होने के दौरान दीवार की कोर से चौकीदार हाथों में बंधी सुतली रगड़ता रहा। कुछ देर बाद सुतली कमजोर होने पर उसने बमुश्किल अपने को बंधनमुक्त किया। बदमाशों के चले जाने पर वह दरवाजे के वेंटिलेटर के रास्ते से बाहर आया और समीप में ही स्थित एक ईंट भट्टा पर गया।
विज्ञापन
राइस मिल मालिक को घटना की जानकारी दी। तब बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे राइस मिल मालिक और पुलिस राइस मिल पहुंची। राइस मिल मालिक आसिम खां ने बताया कि बदमाश ट्रांसफॉर्मर से करीब तीन लाख रुपये कीमत का तेल, 160 किलोग्राम कॉपर का तार लूट ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
पुलिस ने लूट की घटना चोरी में दर्ज की
पुलिस के दावे पर यकीन करें तो राइस मिल में लूट की घटना नहीं हुई। चौकीदार सो गया था। इसी दौरान परिसर में घुसे चोर ट्रांसफॉर्मर से तेल और तार चोरी कर ले गए हैं। कोतवाल अशोक पाल सिंह का कहना है कि चोरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरी ओर चौकीदार का कहना है कि उसे बंधक बनाकर लूटा गया है