{"_id":"138f172a83b9551783237cc03028a3f6","slug":"take-advantage-of-welfare-schemes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं
पीलीभीत।
Updated Sat, 09 May 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता को लाभ मिल रहा है। उन्होंने लोगों से जागरूकता के साथ इन योजनाओं को अपनाने की अपील की।
दो दिवसीय दौरे पर आई केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्र के गांव बिठौराकलां, जैतपुर हटुआ में जनसभाएं की और लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत पहले सभी लोगों के बचत खाते खुलवाए गए, अब प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और अटल पेंशन योजना लागू कर पार्टी ने जन सामान्य के लिए बड़ा काम किया है। इससे लाखों परिवारों को लाभ मिलेगा। इसके लिए उन्होंने सभी से खातों का संचालन जारी रखने की अपील की। जिले में कराए जा विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए उन्होंने रोजगार प्रशिक्षण, इंदिरा आवास, सड़क निर्माण आदि की जानकारी दी और सभी से शौचालय बनवाकर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। जनसभा के दौरान पीआरओ कमलकांत, रामनरेश वर्मा, स्वामी प्रवक्ता नंद, एमआर मलिक, बाबूराम पासवान, प्रदीप जायसवाल लल्लन, प्रदीप मिश्रा, टीटू चौहान, ताराचंद्र, देवेंद्र सिंह टोनी, राजू आचार्य, मंगली प्रसाद, अथर खां, बब्लू वर्मा, प्रमोद अग्रवाल, विनोद अवस्थी, परवेज अंसारी, दीपक पांडेय, भूपराम, डॉ. बांकेलाल गंगवार, जेएस परिहार सहित कई लोग मौजूद रहे।