फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tajdars put up tents on the road, FIR registered against 37 people

ताजियेदारों ने सड़क पर लगा दिए टेंट, 37 लोगों पर एफआईआर दर्ज

Sun, 30 Aug 2020 06:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
Tajdars put up tents on the road, FIR registered against 37 people
पीलीभीत। पुलिस एक तरफ मोहर्रम को लेकर अलर्ट होने का दावा कर रही है, वहीं सड़क पर टेंट और सजावट होने की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। मोहर्रम की सजावट के लिए ताजियेदारों ने सड़क पर टेंट लगा दिए। मामला अफसरों के संज्ञान में आने के बाद कोतवाली पुलिस ने आनन फानन में सड़क से टेंट और सजावट का सामान हटवाया। अफसरों के निर्देश पर इस मामले में 37 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। लापरवाही को लेकर अफसरों ने बीट सिपाही और कोतवाल की फटकार लगाई।
विज्ञापन

शुक्रवार रात मोहल्ला मोहम्मद वासिल में इमामबाड़े में ताजिया रखा गया था। वहां कुछ लोगों ने सड़क पर ताजिये और सजावट का सामान टेंट सजाकर भीड़ जमा कर रखी थी। इसके अलावा मोहल्ला शेर मोहम्मद में बुंदा की डेयरी के पास इमामबाड़े के बाहर भी सड़क पर टेंट लगा था। वहां लोग सजावट करने में लगे थी। इसकी जानकारी कुछ लोगों ने पुलिस अफसरों को दे दी। मामला अफसरों के संज्ञान में आने के बाद कोतवाली पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंच गई। सड़क से टेंट और सजावट का सामान हटवाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। बाद में अफसरों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला वासिल निवासी मोहम्मद अफजाल, इस्त्याक हुसैन, नाजिम, शाबिर मिया और छोटा खुदागंज निवासी मुमताज अहमद, मोहल्ला थालीवाला शरीफ खां निवासी फहीम सहित 25 लोगों पर कोरोना अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

इसके अलावा मोहल्ला शेर मोहम्मद में सड़क पर टेंट लगाने के मामले में शफीक, बबलू, अहमद मियां सहित 12 अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि ताजियेदारों ने सड़क पर सजावट कर रखी थी। इसलिए उन पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बीट सिपाही को अपने क्षेत्र में नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed