{"_id":"5ea0840f8ebc3e90525e015f","slug":"tabligi-jamaati-pilibhit-news-bly403515831","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तार होने वाले तब्लीगी जमातियों के लिए बनाई अस्थायी जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तार होने वाले तब्लीगी जमातियों के लिए बनाई अस्थायी जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। तब्लीगी जमात (भारतीय-विदेशी) के लोगों की गिरफ्तारी के बाद अस्थायी जेल में रखा जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने पुष्प इंस्टीट्यूट में अस्थायी जेल बनाई है। यहां सफाई कर्मियों की तैनात करने के साथ ही सीडीओ ने अधिकारी और लिपिक को जेल अधीक्षक कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। हालांकि जनपद में अभी तब्लीगी जमात का एक भी सदस्य नहीं पकड़ा गया है।
तब्लीगी जमात से जुड़े जमातियों में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण पाया गया है। शासन द्वारा शिकंजा कसने के बाद प्रदेश के अधिकांश जनपदों में जमातियों की धरपकड़ की गई है। हालांकि पीलीभीत में अभी एक भी जमाती नहीं पकड़ा गया है। मगर, तब्लीगी जमात को लेकर प्रशासन सतर्क है। यदि अब कोई कोरोना संदिग्ध जमाती पकड़ा गया तो पहले 14 दिन तक क्वारंटीन वार्ड में रखा जाएगा, फिर इन्हें जेल भेजा जाएगा। चाहें वह भारतीय हो या विदेशी। इसी तैयारी के लिए अस्थायी जेल बनाने के आदेश दिए गए हैं।
शासन के दिशा निर्देश मिलने के बाद डीएम वैभव श्रीवास्तव ने शहर के बाहर बने पुष्प इंस्टीट्यूट में तब्लीगी जमात के लोगों को रखने के लिए अस्थायी जेल बनवाई है। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद को उसका कारापाल नामित किया है। यहां सुरक्षा के इंतजामों के साथ अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। सीडीओ श्रीनिवास मिश्र ने अपर सांख्यिकी अधिकारी सतीश कुमार और जिला पंचायत के वरिष्ठ लिपिक सुरेंद्र सिंह यादव को जेल अधीक्षक कार्यालय से संबद्ध करते हुए वहां ड्यूटी लगाई है। अस्थायी जेल की साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव ने पांच सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
शासन के निर्देशानुसार पुष्प इंस्टीट्यूट में अस्थाई कारागार बनाया गया है। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद को कारापाल नामित किया गया है। इसमें गिरफ्तार होने वाले जमातियों को रखा जाएगा। - वैभव श्रीवास्तव, डीएम