{"_id":"65a6d62c6eef45643807f5e4","slug":"table-tennis-atharva-and-ira-won-the-match-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-10858-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबिल टेनिस : अथर्व और आईरा ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेबिल टेनिस : अथर्व और आईरा ने जीते मैच
विज्ञापन
बेनहर पबिलक स्कूल में पुरस्कूत किए गए बच्चे व मौजूद शिक्षक । स्रोत - स्कूल
पीलीभीत। डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में बेनहर पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम हाॅल द एरिना में जिला स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। सीनियर बालक वर्ग में अथर्व मिश्रा तो बालिका वर्ग में आईरा अल्वी विजयी रहे।
जूनियर बालक वर्ग में शौर्य सिंह ने रजत कांडपाल को 11-9, 7-11, 11-8 से, सीनियर बालक वर्ग में अथर्व मिश्रा ने आर्यन को 12-10, 13-11 से तो बालिका वर्ग में आईरा अल्वी ने अंशिका गंगवार को 11-9, 14-12 तो महिला वर्ग में रिशिता भल्ला ने वीना कुमारी को 9-11, 6-11, 11-7 से हराया।
अंडर 30 वर्ष की कैटेगरी में गुनदीप सिंह चावला ने सत्यम साहू को 11-6, 7-11, 11-8, 11-9 से हराया। 30 वर्ष से ऊपर की कैटेगरी में परजिंदर सिंह ने राजेश शर्मा को 12-10, 11- 7, 11-5 से तो 40 वर्ष व उसके ऊपर की कैटेगरी में मंटू अधिकारी ने राहुल आनंद को 9-11, 11-7, 14-16, 10-12, 11-8 से हराया।
विज्ञापन
50 वर्ष से ऊपर की कैटेगरी में अतुल साहू ने तरुण तिवारी को 6-11, 11-7, 8-11, 13-11, 11-6 से तो 65 वर्ष आयु वर्ग में परविंदर सिंह सेहमी ने डीएन जोशी को 6-11, 11-7, 11-6 13-15, 11-8 से हराया। पुरुष युगल प्रतियोगिता के फाइनल में मंटू अधिकारी व तरुण तिवारी ने राजेश शर्मा व रमन सिंह को 13-11, 11- 8, 11-7 से हराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एसके अग्रवाल रहे। इस मौके पर देव सिंह, गुरुसेवक सिंह, त्रिलोक चंद्र वर्मा, राजेंद्र मौर्य, यश आनंद, रमन सिंह, सूरज बग्गा,जयदीप सिंह आदि मौजूद रहे।