फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Syeda returned with the State Teacher Award, BSA honored her by presenting her a shawl.

Pilibhit News: राज्य शिक्षक पुरस्कार लेकर लौटीं सैयदा, बीएसए ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान

Mon, 07 Sep 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 07 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Syeda returned with the State Teacher Award, BSA honored her by presenting her a shawl.
राज्य शिक्षक पुरस्कार लेकर लौटीं सैयदा का बीएसए ने किया सम्मान। स्रोत विभाग
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होकर पीलीभीत लौटीं प्रधानाध्यापक सैयदा का सोमवार को बीएसए रोशनी सिंह ने बेसिक शिक्षा भवन स्थित कार्यालय में स्वागत किया। बीएसए ने शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। सम्मान के दौरान सैयदा भावुक हो गईं। यह देख बीएसए ने उन्हें गले लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचार, बेहतर कार्यशैली और विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने वाले शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इसी क्रम में पीलीभीत की प्रधानाध्यापक सैयदा का भी उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए चयन हुआ। पांच सितंबर को गोरखपुर स्थित बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सैयदा को राज्य शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed