फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Swayam Bhardwaj became Mr. and Anamika Katheria became Miss Pilibhit

Pilibhit News: स्वयं भारद्वाज मिस्टर और अनामिका कठेरिया बनीं मिस पीलीभीत

Sun, 29 Dec 2024 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 29 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Swayam Bhardwaj became Mr. and Anamika Katheria became Miss Pilibhit
पीलीभीत के ड्रंमड इंटर कॉलेज में आयोजित रोटरी शरद मेले में फैशन शो प्रतियोगिता के विजेता।स्रोत:
पीलीभीत। शहर के ड्रमंड कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय विराट रोटरी शरद मेले का शनिवार देर रात समापन हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में रविवार को गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार मौजूद रहे। राज्यमंत्री ने मेले की व्यवस्थाओं की सराहना की। अंतिम दिन कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ और विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

मेले में फैशन शो प्रतियोगिता का फाइनल हुआ। इसमें मिस्टर पीलीभीत स्वयं भारद्वाज बने। शिवम शर्मा उपविजेता रहे। मिस पीलीभीत का खिताब अनामिका कठेरिया को मिला। वैष्णवी दूसरे नंबर पर रहीं। एकल गायन प्रतियोगिता डॉ. भारत कंचन, डॉ. आस्था कंचन, डॉ. पीएम सक्सेना, डॉ. ममता सक्सेना, इंजीनियर गौरव व रीना की देखरेख में हुई।
विज्ञापन

रंगोली में स्प्रिंगडेल स्कूल प्रथम, स्प्रिंगडेल कॉलेज द्वितीय और अवंतीबाई बालिका इंटर कॉलेज तृतीय रहा। नेल आर्ट सीनियर वर्ग में अवनी गुप्ता प्रथम, निष्ठा द्वितीय और मनस्वी चावला तृतीय रहीं। कबाड़ से धमाल सीनियर वर्ग में अर्चना प्रथम, झलक अग्रवाल द्वितीय और अंशिका शुक्ला तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर डॉ. एसके अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, परविंदर सिंह सैहमी, पंकज महातिया, डॉ. मनोज गुप्ता, रोटेरियन अंशुल अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed