फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   swami vivekanand birthday

विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Mon, 12 Jan 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Mon, 12 Jan 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
swami vivekanand birthday
एकल विद्यालय अभियान के तत्वावधान में रैली का आयोजन किया गया। अंचल समन्वय समिति अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी ने युवाओं से विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर देशहित कार्य करने का आह्वान किया। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रैली वापस समिति कार्यालय पहुंची। इस मौके पर रामऔतार शर्मा, धर्मवीर ओमप्रकाश मिश्रा, धर्मपाल, बाबूराम, रामबहादुर, अशोक, राजकुमार, उमेश मिश्रा, दोदराम, सत्यपाल गंगवार, कमलेश सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सहयोग चैरिटेबिल ट्रस्ट के तत्वावधान में नकटदाना चौराहे के निकट हुए कार्यक्रम में सदस्योें ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मुख्य अतिथि नगरपालिका सदस्य देवी सिंह ने विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर दर्शिता गंगवार, विनय सक्सेना, आनंद सहाय, आकाश कुमार, अनिल महेंद्रू, देवेश बंसल, नितिन सक्सेना, विनीत कुमार, अर्शदीप सिंह, गौतम, शुभम शर्मा, आशीष सिंह, एकांत, गुंजन, यशी, आरती गुप्ता, अखिलेश सक्सेना सहित कई लोग मौजूद रहे। उधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी का आयोजन कर स्वामीजी के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर अजय लोधी, जीतू, संत कुमार, शिवम पांडेय, सतेंद्र माथुर, अजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


जमुनिया में शुरू हुई संदेश यात्रा
माधोटांडा। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद ग्रामोत्थान समिति के तत्वावधान में जमुनिया गांव से संदेश यात्रा प्रारंभ की गई। जूनियर स्कूल में हुए कार्यक्रम में सदस्यों ने ‘भारत जागो विश्व जगाओ’ का नारा देकर यात्रा का शुभारंभ किया। संस्था के संजय शील ने बताया कि संदेश यात्रा क्षेत्र के पिछले 51 गांव में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेगी और बुराइयां छोड़ने का आह्वान करेगी। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के रविंद्र सक्सेना, अनिल कुमार, प्रेमराज वर्मा, रामचंद्र सिंह, जयंती प्रसाद, प्रकाश, मयंक शुक्ला, भगवान दास, मदनलाल, दिलीप कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed