फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Swachh Bharat Mission: 41 thousand toilets found, allotted to blocks

स्वच्छ भारत मिशन : 41 हजार शौचालय मिले, ब्लाॅकों को आवंटित

Wed, 24 Jan 2024 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 24 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Swachh Bharat Mission: 41 thousand toilets found, allotted to blocks
पीलीभीत। स्वच्छ भारत मिशन द्वितीय वरण के लिए शासन से जिले को 41 हजार व्यक्तिगत शौचालयों को दिया गया है। इन शौचालयों का सर्वे के बाद पात्रों को आंवटन करना है। अधिकारी लक्ष्य के सापेक्ष ब्लॉकों में इनका आवंटन कर रहे हैं। जिला पहले ही ओडीएफ मुक्त घोषित हो चुका है ऐसे में 41 हजार शौचालयों और मिलने से गांव की सूरत बदलेगी।
विज्ञापन

सरकार की हर शौचालय योजना के तहत अब शेष छूटे लोगों को सर्वे के आधार पर शौचालयों का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए जिले से शासन के पास करीब 50 हजार का प्रस्ताव भेजा गया था। इसपर शासन की ओर से फेज दो के लिए 41147 का आवंटन किया गया है। शासन से इसका लक्ष्य आने के बाद ब्लॉकों में पात्रों को शौचालय का लाभ दिया जाएगा। सीडीओ की ओर से सभी खंड विकास अधिकारियों को इसी माह सभी को शौचालय आवंटित कर पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इतने शौचालय बन जाने से गांव की सूरत भी बदली नजर आएगी। बता दें कि जिला पहले ही ओडीएफ घोषित हो चुका है।
विज्ञापन

इस ब्लॉक को इतना हुआ आवंटन
ब्लॉक आवंटन स्वीकृत आवंटित
अमरिया 3511 1518 1504
बरखेड़ा 5877 3053 2946
बिलसंडा 4899 2799 2799
बीसलपुर 4392 2010 1921
ललौरीखेड़ा 3409 2378 2296
मरौरी 4675 2682 2466
पूरनपुर 14384 8471 8396

दो बार में दिए जाते हैं 12 हजार रुपये
व्यक्तिगत शौचालय के पात्रों को शासन की ओर से कुल 12 हजार रुपये निर्माण के लिए दिए जाते हैं। इसमें पहले छह हजार में दीवार सहित लिंटर का काम होता है। इसके बाद फोटो और सत्यापन के बाद शेष कार्यों के लिए छह हजार दूसरी किस्त के रूप में मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन की ओर से आवंटित शौचालयों को ब्लॉक के स्तर से पात्रों के लिए आवंटित कर दिया गया है। सभी खंड विकास अधिकारियों को तय समय में काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।- धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed