फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Suspicious transaction of Rs 60 lakh done abroad, report on four

Pilibhit News: विदेशों में 60 लाख का किया संदिग्ध लेनदेन, चार पर रिपोर्ट

Mon, 10 Jun 2024 04:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Suspicious transaction of Rs 60 lakh done abroad, report on four
कलीनगर (पीलीभीत)। भारतीय स्टेट बैंक की माधोटांडा शाखा के बचत बैंक खातों से वीजा वैश्विक डेबिट कार्ड के साथ विभिन्न विदेशी स्थानों पर स्वचालित ईंधन डिस्पेंसर पर संदिग्ध लेनदेन करने का मामला सामने आने पर शाखा प्रबंधक की ओर से चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


एसबीआई की शाखा माधोटांडा के प्रबंधक रत्नेश सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शाखा में परिचालित चार ग्राहकों के बचत बैंक खातों से वीजा वैश्विक डेबिट कार्ड के साथ विभिन्न विदेशी स्थानों पर स्वचालित ईंधन डिस्पेंसर (एएफडी) पर संदिग्ध लेनदेन किए गए। इसमें एक रुपये से लेकर 16000 हजार तक चार सौ बार लेनदेन किया गया।
विज्ञापन

बैंक की अन्य शाखाओं से जानकारी मिलने पर मामले की जानकारी जुटाई गई। जिसमें पाया गया कि पूरनपुर निवासी अजहर खान, नदीम खान और अरबाब खान ने अन्य लोगों के साथ आपराधिक साजिश के तहत धोखाधड़ी करने के लिए योनो एप्लिकेशन का उपयोग करके अपने वर्चुअल वैश्विक वीजा डेबिट कार्ड तैयार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्चुअल वैश्विक वीजा डेबिट कार्ड के बनाने के बाद आरोपियों ने इन ग्लोबल वर्चुअल डेबिट कार्ड पर विदेशी लेनदेन को सक्रिय किया। इसके बाद विदेश से संचालन करने वाले अन्य व्यक्तियों के साथ विवरण साझा किया। इसमें विभिन्न विदेशी स्थानों पर स्वचालित ईंधन डिस्पेंसर (एएफडी) के तहत एक रुपये के 400 से अधिक लेनदेन किए गए।
उक्त आरोपियों ने वर्चुअल वीजा डेबिट कार्ड का उपयोग करके प्रत्येक एक रुपये की राशि के सापेक्ष एक से 16,907.45 रुपये तक करीब 60,03,307.63 लाख तक बैंक निधि का दुरुपयोग किया।
इसमें प्रमुख साजिशकर्ता अली खान रहा। उसने संदिग्ध व्यक्तियों के माध्यम से अन्यत्र बैंक स्थित उनके बैंक खाते के माध्यम से लाभ राशि का भुगतान प्राप्त किया।
थाना प्रभारी अचल कुमार ने बताया कि मामले में पूरनपुर निवासी अली खान, नदीम, अरबाब समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
--
एप का इस्तेमाल कर 20 लाख से अधिक उड़ाए
पूरनपुर। स्टेट बैंक के दो खातेदारों ने एप का इस्तेमाल कर वर्चुअल वीजा डेबिट कार्ड तैयार कर विदेशों में लेनदेन कर बैंक से 20,39816 रुपये की रकम उड़ा दी। कोतवाली पुलिस ने स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक की ओर से खाताधारक अली खान और दानिश खान के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत की रिपोर्ट दर्ज की है।

स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक मोहम्मद सलमान ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बैंक शाखा के दो ग्राहकों ने बचत खाते से बनाए गए वीजा वैश्विक डेबिट कार्ड के साथ विभिन्न विदेशी स्थानों पर स्वचलित ईधन डिस्पेंसर (एएफडी) पर कई संदिग्ध लेनदेन किए।
बताया कि आरोपियों ने इस तरह की धोखाधड़ी करने के लिए योनो एप्लिकेशन का उपयोग किया। वर्चुअल वैश्विक वीजा डेबिट कार्ड तैयार किए। इसके बाद इन लोगों ने इन ग्लोबल वर्चुअल डेबिट कार्ड पर विदेशी लेनदेन को भी सक्रिय कर दिया।
विदेश से संचालन करने वाले अन्य व्यक्तियों के साथ विवरण साझा किया। वीज़ा प्लेटफार्म पर कार्ड विवरण को प्रमाणित और पंजीकृत करने के लिए विभिन्न विदेशी स्थानों पर स्वचालित ईंधन डिस्पेंसर (एएफडी) के तहत 500 से अधिक लेनदेन किए।

शाखा प्रबंधक मोहम्मद सलमान ने बताया कि आरोपियों ने वर्चुअल वीज़ा डेबिट कार्ड का उपयोग कर 20,39,816 रुपयों की बैंक निधि का दुरुपयोग किया। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर पर शाखा प्रबंधक की ओर से अली खान और दानिश खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed