{"_id":"5e3b23108ebc3ee6134d85fc","slug":"suspicious-death-pilibhit-news-bly3947544109","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को दफनाने के बाद कमरे में मिला मोबाइल तो हुआ हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को दफनाने के बाद कमरे में मिला मोबाइल तो हुआ हत्या का शक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा (पीलीभीत)। घर पर एक भाई और एक बहन के साथ अकेली रह गई युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पता चलने पर रिश्तेदारी से माता-पिता लौटकर आए तो रिश्तेदार भी इकट्ठे हो गए और फिर शव दफना दिया गया। इसके बाद परिजन के दिमाग में आया कि कमरे छानबीन की जाए तो एक मोबाइल फोन मिल गया। इस पर पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई। गांव के ही एक युवक का नाम भी उन्होंने पुलिस के सामने लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएम से अनुमति मांगी गई है।
बरखेड़ा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसके सात बच्चों में से दो बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है। दोनों विवाहित बेटे परिवार समेत हरियाणा और उत्तराखंड में रहकर मजदूरी करते हैं। सोमवार शाम करीब चार बजे वह पत्नी और छोटी बेटी के साथ दावत में ससुराल गया था। घर पर छोटा बेटा और दो बेटियां थीं। सोमवार रात को खाना खाने के बाद दोनों बेटियां एक कमरे में और बेटा दूसरा पड़ोस के दूसरे कमरे में सोने चला गया। मंगलवार तड़के चार बजे 19 वर्षीय पुत्री की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बेटे से सूचना मिलने पर दंपती आननफानन में घर आ गए। सामान्य मौत मानकर रिश्तेदारों के इकट्ठा होने पर शव को दोपहर में गांव में ही श्मशान घाट में दफना दिया।
वहां से घर लौटने के बाद मृत बेटी के कमरे को चेक किया तो चारपाई के नीचे पुआल में एक मोबाइल फोन पड़ा मिला। पिता का कहना है कि यह मोबाइल उनके परिवार का नहीं है। बेटी की सलवार में खून भी लगा मिला। इस पर मंगलवार रात को ही परिजन बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताते हुए करोड़ पुलिस चौकी पहुंचे और जानकारी दी। कार्रवाई न होने पर दूसरे दिन बुधवार सुबह बरखेड़ा थाने पहुंचे और दफनाए गए शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम की मांग की। संगीन आरोप लगने के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई। अधिकारियों ने परिवारवालों से बात कर जानकारी जुटाई। इसके बाद अब शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएम से अनुमति ली जा रही है।
विज्ञापन
घटना के पीछे कई सवाल, जवाब एक नहीं
युवती की मौत के कई घंटे बीतने और शव दफनाए जाने के बाद दुष्कर्म और हत्या के आरोप लगने से भले ही मामला संगीन हो गया हो, मगर घटना के पीछे कई रहस्य है। इनका जवाब अभी फिलहाल परिवार के पास भी नहीं है। घर पर मृतका अकेली नहीं थी। परिजन के अनुसार सोमवार रात मृतका अपनी बहन के साथ एक चारपाई पर सोई थी। मंगलवार तड़के जब आंख खुली तो बहन से युवती को दूसरी चारपाई पर पाया। कई आवाज लगाने पर जब वह नहीं बोली तो पांच मीटर दूर के कमरे में सो रहे भाई को जगाया। इसके बाद ननिहाल गए माता-पिता को बताया। मृतका के मामा ने माता-पिता को युवती के मरने की बात नहीं बताई। सिर्फ पेट दर्द होने की बात कहकर जल्दी भेज दिया था। एक युवक पर संदेह जताया जा रहा है। मगर क्यों, इसके बारे में कोई खास वजह परिजन नहीं बता पाए। पुलिस भी शव दफन किए जाने के बाद आरोप लगने से घटना को संदिग्ध मान रही है।
एक युवती की मौत के बाद परिजन ने शव दफना दिया था। इसके बाद अब हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम की मांग की गई है। डीएम से अनुमति मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। छानबीन कराई जा रही है। - अभिषेक दीक्षित, एसपी