{"_id":"621943c5cd96564abf764600","slug":"suspected-death-of-man-pilibhit-news-bly4766138129","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत, परिजनों ने जताई हत्या कर आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत, परिजनों ने जताई हत्या कर आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गांव भगवंतपुर बझेड़ा निवासी 45 वर्षीय छोटेलाल की काम के दौरान गांव सैजना में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना पर पहुंचे परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर बझेड़ा निवासी तेजपाल ने बताया कि उनका भाई छोटेलाल गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव सैजना में रमेश गंगवार के यहां मजदूरी करने गया था। पत्नी से दोपहर में खाना भेजने की बात कही। छोटेलाल का 14 वर्षीय बेटा अखिलेश सुबह करीब 11 बजे खाना लेकर गया था। उस समय छोटेलाल काम कर रहा था, तो वह टिफिन देकर लौट आया। इसके बाद शाम करीब छह बजे किसी ने पत्नी नीलम देवी को फोन पर छोटेलाल के बेहोश होने की खबर दी थी। जिस पर परिवार वाले गांव सैजना में रमेश गंगवार की डेयरी पहुंचे, तो वहां छोटेलाल संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिल थे।
रमेश गंगवार और उनके परिवार वाले भी कुछ नहीं बता सके। इसकी सूचना जहानाबाद पुलिस को दी गई। देर रात पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों ने छोटेलाल की हत्या होने की आशंका जताई है। सीओ सदर लल्लन सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
000
25 पीबीटीपी 26
पत्नी बोली ने उठाए सवाल
पोस्टमार्टम हाउस पर बिलखते हुए छोटेलाल की पत्नी नीलम देवी ने बताया कि सुबह पति काम के लिए निकलने थे, तो उस समय खाना नहीं बन पाया। इस पर पति बोले ज्यादा दूर नहीं है। इसलिए खाना बनने के बाद बेटे के हाथ भेज देना। जिस टिफिन से पति को खाना भेजा था। वह भी नहीं मिला। जिसके यहां मजदूरी करने गए। उन लोगों ने भी निकलकर नहीं देखा।