फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Survey: Corona symptoms found in 1372 people from seven blocks

सर्वेक्षण: सात ब्लॉकों के 1372 लोगों में मिले कोरोना के लक्षण

Wed, 12 May 2021 01:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 May 2021 01:11 AM IST
सार

  • 15 दिन के भीतर 45 लोगों की हो चुकी है बुखार से मौत, फिर भी पर्याप्त सैंपलिंग नहीं

विज्ञापन
Survey: Corona symptoms found in 1372 people from seven blocks
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत चुनाव के बाद गांवों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। प्रतिदिन सौ से 150 मरीज निकल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के सर्वेक्षण की ही  बात करें तो जिले के सात ब्लॉकों के 1200 गांवों में 1372 लोगों में कोरोना के लक्षण मिले हैं जबकि पिछले 15 दिनों में 45 लोगों की जान चुकी है।  कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में शहर के बाद अब ग्रामीण इलाकों में कोरोना रफ्तार पकड़ चुका है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ग्रामीण इलाकों में कोरोना का मुख्य सोर्स पंचायत चुनाव में बरती गई लापरवाही को माना जा रहा है। चुनाव के बाद स्वयं जांच करने वाले लोगों में 26 अप्रैल से 10 मई तक एक हजार से अधिक मरीज मिले हैं। शासन ने ग्रामीण इलाकों में पांच दिन डोर टू डोर सर्वे कराया था जिसमें अमरिया ब्लॉक में 306, ललौरीखेड़ा में 69,
विज्ञापन

 न्यूरिया में 92, बरखेड़ा में 98, बीसलपुर में 237 बिलसंडा में 305 और पूरनपुर में 206 ग्रामीणों में ही सिर्फ कोरोना के लक्षण मिले थे, लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर घर में दो से तीन मरीज निकल रहे हैं, जो झोलाछाप से इलाज कर रहे हैं। बीसलपुर में चुनाव निपटाने के बाद 30 अप्रैल से 5 मई के बीच बौनी गांव में नौ लोगों की बुखार से जान जा चुकी है, जबकि सीएचसी स्तर पर इन मौतों को लेकर कोई भी जांच नहीं की गई। इसके अलावा मंगलवार को मोहल्ला दुबे निवासी पोथीराम राजपूत की 45 वर्षीय पत्नी राजरानी की बुखार से मौत हो गई। 

गांव रोहनिया निवासी मंगली मियां की पत्नी 75 वर्षीय दन्नी बेगम और इसी गांव के मोहम्मद नवी की पत्नी 60 वर्षीय जहाना बेगम,  गांव रसायाखानपुर निवासी 92 वर्षीय सफदर हुसैन चिश्ती, 75 वर्षीय असगर खां, 80 वर्षीय अब्दुल रऊफ चिश्ती और लुकमान की पुत्री 35 वर्षीय  गुडिय़ा बेगम तेज बुखार से मौत हो गई। इधर, पूरनपुर ब्लॉक की बात करें तो पिछले पांच दिन में गांव सिरसा में पांच, घुंघचाई में चार और दिलबारपुर में दो लोगों की बुखार से मौत हो गई। इसी क्षेत्र के माधोटांडा कस्बे में भी 15 लोगों की बुखार से ही मौत हो गई। इस कारण लोग भयभीत हैं कि कहीं वह भी  संक्रमण की जद में न आ जाएं। 

यह आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में मौजूद भले ही न हो, लेकिन जानकारी सभी को है, इसके बाद भी अभी तक ग्रामीण इलाकों में सैंपलिंग के लिए कोई कवायद शुरू नहीं की गई है, जबकि रोजाना दो से चार लोगों की मौत हो रही है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि सर्वे करा लिया गया है। लोगों को खुद भी जागरूक होना चाहिए। फिलहाल जल्द ही सैंपलिंग कराई जाएगी।


सैंपलिंग होना बेहद जरूरी, वरना बढ़ सकता है संक्रमण
शहर के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आदित्य पांडे ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में लोगों मौतों की सूचना आ रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को सभी का सैंपल करना चाहिए। खासकर जिनके परिवार में बुखार या किसी अन्य समस्या से मौत हुई है। उन परिवारों की जांच होना जरूरी है, क्योंकि वह लोग मोहल्ले या गांव के अन्य लोगों के संपर्क में आते हैं, ऐसे में अगर वह संक्रमित हुए तो एक व्यक्ति से कम से कम दस लोग संक्रमित हो सकते हैं। इसलिए सैंपलिंग पर जोर देना चाहिए। साथ ही लोग भी लक्षण दिखने पर अपना सैंपल जरूर कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed