{"_id":"588ca8cd4f1c1ba333cf7813","slug":"surjpal-murder-accused-to-life-imprisonment-fines","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजपाल हत्याकांड के आरोपी को उम्रकैद, जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजपाल हत्याकांड के आरोपी को उम्रकैद, जुर्माना
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 28 Jan 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार शर्मा ने सूरजपाल हत्याकांड में भागीरथ को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 1200 रुपए अर्थदंड सजा सुनाई है। ढकिया रंजीत गांव के जंगबहादुर ने कोतवाली बीसलपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार 23 अप्रैल 2013 को उसका पुत्र सूरजपाल दवा लेने गया था, जिसके बाद घर नहीं लौटा। 26 अप्रैल को दोस्त भागीरथ ने बताया कि उसे सूरजपाल नहीं मिला है। जबकि भागीरथ के चेहरे पर जगह-जगह नाखून की खरोंचों के निशान थे। परिजनों के मुकदमा दर्ज कराने पर विवेचना में पुलिस ने भागीरथ को हत्या में लिप्त पाया और आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। सुनवाई के बाद सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार शर्मा ने भागीरथ को उम्रकैद व 1200 रुपए जुर्माने से दंडित किया है।
विज्ञापन