{"_id":"65b7f44f5b8082a746083934","slug":"suraj-prakash-became-the-president-and-rajaram-became-the-general-secretary-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-111323-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सूरज प्रकाश अध्यक्ष और राजाराम महामंत्री बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सूरज प्रकाश अध्यक्ष और राजाराम महामंत्री बने
विज्ञापन
सूरज प्रकाश गुप्ता ।
बीसलपुर। तहसील परिसर में सोमवार को हुए तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सूरज प्रकाश गुप्ता अध्यक्ष और राजाराम माथुर महामंत्री बने।
मुख्य चुनाव अधिकारी रमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सूरज प्रकाश गुप्ता ने 64 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी
विनोद राय को चार मतों से पराजित किया। विनोद राय को 60 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी राजेश मिश्रा को 59 मत मिले। महामंत्री पद के प्रत्याशी राजाराम माथुर ने 95 मत प्राप्त कर अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी सुबोध मिश्रा को सात मतों से पराजित किया। सुबोध मिश्रा को 88 मत मिले। चुनाव में कुल 185 मतदाताओं ने मतदान किया। गलत स्थान पर मोहर लग जाने के कारण दोनों चुनाव में एक-एक मत निरस्त हो गया।
मतदान सुबह 10:30 बजे शुरू हो गया था, जो शाम तक चला। मतदान खत्म होते ही मतगणना हुई। इसके तत्काल बाद चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी गई। अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों को पुष्प मालाएं पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। चुनाव में राजकुमार शुक्ला, रवि सक्सेना और विजयपाल श्रीवास्तव ने सहायक चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि बाकी पदों पर प्रत्याशी पूर्व में निर्विरोध रूप से निर्वाचित हो चुके हैं। संवाद