फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Supporters of two candidates The assault , firing

दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच मारपीट, फायरिंग

Sat, 05 Dec 2015 10:50 PM IST
Bisalpur
Bisalpur Updated Sat, 05 Dec 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के करीब साढ़े आठ घंटे पूर्व गांव चौसर हरदोपट्टी में दो प्रधान पद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट व फायरिंग हुई। इसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। एक गोली लगने से जबकि दूसरा धारदार हथियार लगने से घायल हुआ। घटना के दौरान सपा नेता की कार तोड़ दी गई। रात में पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। शनिवार सुबह डीएम एसपी भी गांव पहुंचकर जानकारी लिए।
विज्ञापन

गांव चौसर हरदो पट्टी में कौशल्या देवी व राजेंद्र प्रसाद प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे हैं। शुक्रवार देर शाम दोनों प्रधान पद के प्रत्याशियों के समर्थक गांव में घूमकर वोट मांग रहे थे। प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद के समर्थक तौलेराम गंगवार ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे वह लोग अपने चुनाव कार्यालय पर अलाव ताप रहे थे। तभी कौशल्या देवी गुट के करीब चार लोग आ धमके और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर एक युवक ने तमंचा से फायर कर दिया। जो उनके पास बैठे जिला शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव भवरखेड़ा निवासी रमेश गंगवार के पैर में लग गया।
विज्ञापन

इसी बीच दूसरे युवक ने धारदार हथियार से वार कर गांव के जगदीश गंगवार को घायल कर दिया। शोर सुनकर तमाम ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। इधर आरोपियों ने मौके पर खड़ी तौलेराम गंगवार की कार व फर्नीचर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। घायलों को रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तौलेराम ने रात में ही कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने गांव के ही सूरज गिरि, रविंद्र गिरि, डालिस्टर व मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने रात में ही घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए।
0000
चुनाव में व्यवधान पैदा करने को रचा षडयंत्र
दूसरी ओर प्रत्याशी कौशल्यादेवी के पुत्र रविंद्र कुमार ने बताया कि वह अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार शाम गांव में वोट मांग रहा था। रास्ते में मिले दूसरे पक्ष ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट और हवाई फायरिंग करना शुरू कर दी। दूसरे पक्ष के लोगों ने चुनाव में व्यवधान डालने को लेकर खुद ही तोड़फोड़ कर झूठा फंसाने को षडयंत्र रचा है।

पुलिस ने घटना को बताया संदिग्ध
इधर गांव में हुई घटना को लेकर पुलिस ने संदिग्धता व्यक्त की है। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि गांव में शुक्रवार रात वोट मांगने के दौरान दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। एक दूसरे पर वोटरों को बरगलाने का आरोप लगाते हुए कहासुनी के साथ मारपीट कर लिया। दोनों पक्षों ने हवाई फायरिंग भी की। उन्होंने बताया कि रमेश ने खुद ही पैर में गोली मारी और तोड़फोड़ की। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

डीएम एसपी ने किया मौका मुआयना
डीएम मासूम अली सरवर व एसपी जवाहर ने शनिवार सुबह गांव चौसर हरदोपट्टी पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। डीएम ने हल्का दरोगा श्याम सिंह को गांव में लगातार निगाह रखने के निर्देश दिए।  


वर्चस्व को लेकर हुआ विवाद
गांव चौसर हरदो पट्टी में शुक्रवार रात दो प्रत्याशी समर्थकों के बीच हुए विवाद को ग्रामीण वर्चस्व की लड़ाई मान रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्ष एक दूसरे को हराने के लिए जी जान से जुटे थे। चुनाव में अपनी हार की संभावना के चलते ही एक प्रत्याशी पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed