फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Supporters of candidates clashed, stone pelting and assault

Pilibhit News: प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े, पथराव-मारपीट

Wed, 07 Aug 2024 04:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Supporters of candidates clashed, stone pelting and assault
पूरनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुनाव प्रचार को लेकर सोमवार शाम को सेहरामऊ उत्तरी गांव बांसबोझी में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के समर्थकों में पथराव और मारपीट हुई। एक युवक का पुलिस ने मेडिकल कराया है।
विज्ञापन



तहसील क्षेत्र में गांव शेरपुरकलां में प्रधान और क्षेत्र पंचायत के वार्ड 190 और 202 में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। सोमवार शाम को वार्ड 190 के दो प्रत्याशियों के समर्थकों में गांव बांसबोझी में विवाद के बाद पथराव और मारपीट हुई। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर बंद होने के बाद भी प्रचार करने का आरोप लगा रहे थे। सूचना पर दरोगा मनफूल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। पुलिस के हटते ही फिर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। एसआई मनफूल सिंह ने बताया कि मारपीट में एक पक्ष का एक युवक घायल हो गया। जिसका मेडिकल कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed