फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Superintending Engineer cut connections of 42 defaulting consumers

अधीक्षण अभियंता ने 42 बकाएदार उपभोक्ताओं के कटवाए कनेक्शन

Sat, 09 Apr 2022 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Superintending Engineer cut connections of 42 defaulting consumers
पूरनपुर में चेकिंग करते अधीक्षण अभियंता। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। अधीक्षण अभियंता (बिजली) एसके मधुकर ने अधिशासी अभियंता को साथ लेकर नगर के मोहल्ला रजागंज में घूमकर 10 हजार रुपये से अधिक के 42 बकाएदारों के कनेक्शन कटवा दिए। घरों में चल रही दुकानों में कामर्शियल कनेक्शन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन की ओर से दस हजार रुपये से बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटने का अभियान चल रहा है। शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता एसके मधुकर और अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने नगर के मोहल्ला रजागंज में घूमकर बकाएदारों की जानकारी की। इस दौरान दस हजार रुपये से अधिक के मिले 42 बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटवा दिए। एसडीओ (बिजली) प्रवीन कनौजिया ने बताया कि चेकिंग के दौरान कुछ ऐसे उपभोक्ता मिले। जिनके घरों में ही व्यापारिक प्रतिष्ठान में घरेलू बिजली कनेक्शन का प्रयोग हो रहा था। इन उपभोक्ताओं को शीघ्र ही कामर्शियल कनेक्शन कराने के लिए कहा गया। । इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं के रीडिंग मीटर के समीप केबिल में जोड़ मिले। जोड़ को एमसील से बंद कराने के निर्देश दिए गए। यह भी कहा गया कि अब आगे घरेलू कनेक्शन की बिजली को कामर्शियल में प्रयोग करने, मीटर के पास केबिल में जोड़ मिलने पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed