फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Superintendent and pharmacist clashed in Amariya CHC

Pilibhit News: अमरिया सीएचसी में अधीक्षक व फार्मासिस्ट भिड़े

Tue, 17 Dec 2024 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 17 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Superintendent and pharmacist clashed in Amariya CHC
अमरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक और फार्मासिस्ट में रविवार रात विवाद हो गया। दोनों में जमकर कहासुनी हुई। हाथापाई होने की बात भी कही जा रही है। कर्मचारियों ने बमुश्किल झगड़े को शांत कराया। अब दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। सीएमओ ने मामले में जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिकेत गंगवार व फार्मासिस्ट राजीव कुमार के बीच रविवार की रात करीब नौ बजे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात कहासुनी तक पहुंच गई। हंगामा होता देख अस्पताल के कर्मचारी और अन्य लोग जुट गए।। दोनों में काफी देर तक झगड़ा होता रहा।
विज्ञापन

इस मामले में जब सीएचसी अधीक्षक से बात की गई तो उन्होंने हाथापाई से इन्कार किया। कहा कि फार्मासिस्ट नशे की हालत में हंगामा कर रहे थे। इसका गलत असर पड़ता है। उन्हें समझाने गए थे। इसी दौरान विवाद हो गया। हाथापाई जैसी बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, फार्मासिस्ट राजीव कुमार ने बताया कि लगातार उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। कल एक केस आया था। विवाद का कारण सिर्फ डॉक्टर का अहम है। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed