{"_id":"6980e8f2d9e21ad4c40be322","slug":"sunderlal-arya-expelled-from-bsp-for-writing-assembly-candidate-before-his-name-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-153050-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नाम के आगे विधानसभा प्रत्याशी लिखने पर सुंदरलाल आर्य बसपा से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नाम के आगे विधानसभा प्रत्याशी लिखने पर सुंदरलाल आर्य बसपा से निष्कासित
Mon, 02 Feb 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से अपने नाम के आगे प्रत्याशी लिखने के आरोप में सुंदरलाल आर्य को बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बसपा जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल कश्यप ने बताया कि पार्टी की ओर से जिले में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अब तक किसी को प्रत्याशी नहीं घोषित किया गया है। इसके बाद भी सुंदरलाल आर्य ने पूरनपुर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में अपने को प्रत्याशी प्रचारित करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने नाम के साथ विधानसभा का प्रत्याशी लिखना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष के अनुसार आर्य को पार्टी विरोधी गतिविधियों लिप्त होने और अनुशासनहीनता के बारे में कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी। इसके बाद भी उन्होंने अपनी गतिविधियों एवं कार्यशैली में कोई सुधार नहीं किया। इसी कारण संगठन के हित में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन