फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Summer camp held creative work

समर कैंप में कराए  रचनात्मक कार्य

Thu, 19 May 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 19 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Summer camp held creative work
समर कैंप - फोटो : pilibhit, beureu
नगर के चार विद्यालयों में चल रहे समर कैंप में गुरुवार को रचनात्मक कार्य कराए गए। निशा गर्ल्स इंटर कालेज के कैंप में छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। इस मौके पर हुई मेंहदी प्रतियोगिता में कक्षा आठ की रिफा प्रथम रहीं। साइकिल दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा नौ की मुस्कान प्रथम रहीं। गीत गायन प्रतियोगिता में नीलोफर प्रथम, आफरीन द्वितीय और गुलबहार तृतीय रहीं। प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के हरिपाल पाठक, प्रिया सैनी, गुलिस्ता खान, नीलम गंगवार, मुन्नी बी और राना बी आदि शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल थे। आरबीएल पब्लिक स्कूल में टेडी वियर मेकिंग, पेन स्टैंड और साफ्टी मेकिंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें 50 बच्चों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में डायरेक्टर अंकुर गुप्ता, नरेंद्र पाल, सिलवेस्टर मसीह और प्रधानाचार्य जितेंद्र शुक्ला शामिल थे। शफी पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में विद्यार्थियों को इंब्राइडी मेकिंग, बटर फ्लाई फ्लावर फूल बनाना सिखलाया गया। बिंदी पेस्टिंग प्रतियोगिता में अजमी प्रथम, आलिमा द्वितीय रहीं। मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता में महक प्रथम, फातिमा द्वितीय और मोनिका तृतीय रही। स्टैंडिंग द बाटल प्रतियोगिता में हरमनदी प्रथम और आलिया द्वितीय रहीं। बिहारी जी पब्लिक स्कूल में योग शिक्षक सुभाष चंद्र सक्सेना ने बच्चों को वज्रासन और कपालभाती कराया। निसी कांत त्रिपाठी ने बच्चों को क्रिकेट खिलाया। अंजू ने बच्चों को नृत्य के गुर सिखलाए। प्रधानाचार्य ज्ञानप्रकाश जोशी के निर्देशन में सारे कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed