फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sukanya yojna

आयु सीमा बढ़ी, बेटियों को सहूलियत

Tue, 19 May 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Tue, 19 May 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
बालिकाओं के उत्थान के लिए केंद्र सरकार ने कुछ माह पूर्व सुकन्या योजना शुरू की थी। इसके तहत 10 वर्ष आयु तक की बालिका के अभिभावक को एक हजार रुपये जमा कर डाकघर में खाता खोलना होगा जिस पर 9.1 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर बालिका खाते से धन निकाल सकेगी। जिले में इसके लिए डाक घर के माध्यम से खाते खुलवाए जा रहे हैं हालांकि बैंकों से भी खाते खुलवाए जाने हैं लेकिन बैंकों में अभी शुरुआत नहीं हुई है। इस योजना के तहत अब तक जिले में 6500 खाते खोले जा चुके हैं। केंद्र सरकार ने अब इस योनजा में बदलाव करते हुए ब्याज दर में बढ़ोतरी की है। सुकन्या समृद्धि योजना में जमा धनराशि पर अब  9.1 प्रतिशत के स्थान पर 9.2 प्रतिशत ब्याज मिलेगा जो खातों पर मिलने वाली कि किसी योजना पर सर्वाधिक है। ब्याज दर के साथ ही आयु सीमा में भी छूट दी गई है। नए परिवर्तन के अनुसार अब दो दिसंबर 2003 के बाद से जन्म लेनी वाली बालिकाओं के नाम से खाते खोले जा सकते हैं।
विज्ञापन

आयकर से मुक्त होगी धनराशि
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाने वाली बालिकाओं को 21 वर्ष की आयु पूरी होने पर भुगतान के समय आयकर से मुक्त रखा जाएगा।

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत ब्याज दर और आयु में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसका आदेश आ गया है। सुकन्या योजना का अधिक लाभ देने को मई माह में विशेष अभियान चल रहा है जिसके तहत अलग से काउंटर खोले गए हैं।
विज्ञापन

एके दुबे, सहायक अधीक्षक डाक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed