{"_id":"5f664c758ebc3e0f4468abdc","slug":"suicide-case-pilibhit-news-bly4204205178","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला ग्रामीण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला ग्रामीण का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा। घर से 200 मीटर की दूरी पर ग्रामीण का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
थाना क्षेत्र के गोपी कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय बुजुर्ग कन्हईलाल पुत्र बल्देव खेताबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे पत्नी गुड्डी देवी और बच्चों के साथ खाना खाने के बाद वह सोने चले गए। शनिवार सुबह करीब चार बजे जब पत्नी गुड्डी देवी सो कर उठीं तो पति घर में दिखाई नहीं दिए। वह रोज की तरह घर के काम में लग गई। तभी घर से 200 मीटर की दूरी पर एक खाली पड़े मैदान में जामुन के पेड़ से गमछे के फंदे से शव लटका मिला। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो पूरे गांव में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे नीचे उतारा। मृतक के गले के पीछे चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ की, तो मृतक की पत्नी गुड्डी देवी ने बताया कि उनके पति की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। बरखेड़ा कोतवाली इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है।