फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sugarcane session will start from November 1st, crushing work in mills after Diwali

पहली नवंबर से शुरू होगा गन्ना सत्र, मिलों में पेराई कार्य दीपावली बाद

Tue, 26 Oct 2021 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane session will start from November 1st, crushing work in mills after Diwali
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र में पहली नवंबर से गन्ना सत्र शुरू होगा और चीनी मिलों में पेराई कार्य दीपावली बाद प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव आरपी कुशवाहा ने बताया कि अभी तक 26 अक्तूबर से गन्ना सत्र शुरू होना था और 29 अक्तूबर से चीनी मिलों का पेराई सत्र प्रारंभ होना था। बाढ़ के कारण दोनों कार्यक्रम आगे बढ़ गए हैं। उन्होंने बताया कि पहली नवंबर से गन्ना सत्र शुरू होगा और दीपावली बाद पेराई सत्र प्रारंभ हो जाएगा। चीनी मिलों के प्रबंधकों ने अभी पेराई सत्र शुरू करने की तिथियां लिखकर नहीं दी हैं। उन्होंने बताया कि पहली नवंबर से गन्ना सत्र शुरू हो जाएगा, इसलिए समिति के सभी सामयिक कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुला लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहली नवंबर से गन्ना सत्र शुरू करने के संबंध में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed