फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sugarcane laden vehicles running on the roads without reflectors

Pilibhit News: सड़कों पर बिना रिफ्लेक्टर दौड़ रहे गन्ना भरे वाहन

Wed, 20 Nov 2024 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane laden vehicles running on the roads without reflectors
पीलीभीत के गौहनिया चौराहा से गुजरता गन्ना लदा ट्रक।संवाद
पीलीभीत। जिले में गन्ना भरे वाहन यातायात नियमों को रौंदकर फर्राटा भर रहे हैं। इन वाहनोंं पर न तो रिफ्लेक्टर लगे हैं और न ही क्षमता के मुताबिक गन्ना ही भरा जा रहा है। शहर के प्रमुख चौराहे से ओवरलोड गन्ना भरे वाहन दिनभर गुजरते हैं। बावजूद इसके परिवहन विभाग और पुलिस इनसे बेपरवाह बना रहता है।
विज्ञापन

गन्ने का सीजन शुरू होते ही ओवरलोडिंग का खेल शुरू हो गया है। पूरे जिले में गन्ना भरे ओवरलोड वाहन बेखौफ होकर फर्राटा भरते देखे जा सकते हैं। ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राॅली व अन्य वाहनों से गन्ने की ढुलाई की जाती है। वाहनों में रिफ्लेक्टर भी नहीं लगाए जाते। रात के समय इन वाहनों से लोग हादसे का शिकार होते हैं। इसके बावजूद भी जिम्मेदार कोई कार्रवाई नहीं करते।
विज्ञापन

फिलहाल कार्रवाई के नाम पर खानापूरी की जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है गन्ना भरे वाहन मानकों को दरकिनार कर शहर में प्रवेश करते हैं। असम चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा सहित अन्य प्रमुख चौराहो से यह शहर में प्रवेश करते हैं। कार्रवाई के नाम पर महज छोटे वाहनों का ही चालान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ओवरलोड वाहनों से हो रहे हादसे
ओवरलोड वाहनों की रफ्तार से शहर में हादसे होते है। पिछले वर्ष शहर के टनकपुर मार्ग पर निरंजनकुंज कॉलोनी के सामने कोचिंग से आ रहे बाइक सवार छात्र को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। उसकी मौके पर ही मौत भी हो गई। बताया जा रहा था कि ट्रक पर गन्ना अधिक होने की वजह से उसके ब्रेक नहीं लग सके थे और हादसा हो गया था।



--
लगातार वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। चीनी मिलों को वाहनों में रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
- वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ

पीलीभीत के गौहनिया चौराहा से गुजरता गन्ना लदा ट्रक।संवाद

पीलीभीत के गौहनिया चौराहा से गुजरता गन्ना लदा ट्रक।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed