फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sugarcane department accused of exploiting farmers

Pilibhit News: गन्ना विभाग पर किसानों का शोषण करने का आरोप

Sat, 02 Dec 2023 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane department accused of exploiting farmers
प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता । संवाद
किसानों ने मंडी समिति में पंचायत कर की नारेबाजी, डीएम के घेराव का एलान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की पंचायत जिलाध्यक्ष भजनलाल क्रोधी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कृषक विश्राम गृह मंडी परिषद में हुई। पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। इसके बाद गन्ना विभाग द्वारा किसानों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया।
भजनलाल क्रोधी ने कहा कि जिला गन्ना अधिकारी की शह पर गन्ना विभाग किसानों का शोषण कर रहा है। जिन किसानों की एक-एक पर्ची लगी है, वह भी नहीं मिली है। इसको लेकर जनवरी के पहले सप्ताह में जिलाधिकारी का घेराव करने का एलान किया गया।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर राठौर ने कहा कि सरकार भी गन्ना किसानों के साथ धोखा कर रही है, क्योंकि सरकार ने किसानों को गन्ना मूल्य बढ़ोतरी के नाम पर लॉलीपॉप दिया है। जो मूल्य तय किया गया है वह लागत से कहीं कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पंचायत में कई अन्य समस्याओं को भी रखा गया। यही नहीं पंचायत के बाद नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया गया। पंचायत में डोरीलाल पाल, तारा सिंह फौजी,प्रसाद भोजवाल , सतीश गंगवार, पूरनलाल मौर्य, बेनीराम मौर्य, वीरेंद्र गिरी, शंकर लाल शर्मा, रामप्रसाद, नरेश प्रसाद, खड़क सेन, मदनलाल मौर्य सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed