{"_id":"64e64e48820b64ce2f065866","slug":"sugarcane-committee-will-set-up-farmers-welfare-fund-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3125-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गन्ना समिति स्थापित करेगी किसान कल्याण कोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गन्ना समिति स्थापित करेगी किसान कल्याण कोष
Wed, 23 Aug 2023 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति इस वर्ष किसान कल्याण कोष स्थापित करेगी। इस कोष से जरूरतमंद गन्ना किसानों की मदद की जाएगी।
सहकारी गन्ना विकास समिति के पास गन्ना किसानों की आर्थिक मदद के लिए अब तक कोई व्यवस्था नहीं है। समिति ने इस बार किसान कल्याण कोष बनाने की योजना है। समिति प्रशासन इस योजना के अनुसार प्रत्येक गन्ना सत्र में सभी 96 हजार किसानों से एक रुपया प्रति क्विंटल की कटौती कर किसान कल्याण कोष में जमा करेगी। इसके लिए जिला गन्ना अधिकारी ओैर समिति सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से बैंक में खाता खोला जाएगा।
कोष से बेहद गरीब किसानों के मेधावी बच्चों की पढ़ाई और किसानों के उपचार के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। सीमांत तथा आर्थिक रूप से कमजोर किसान मुख्य रूप से इसके लिए पात्र होंगे। समिति प्रशासन ने इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए पहली सितंबर को दोपहर 12 बजे समिति परिसर में वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक आहूत की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
वर्जन
किसान कल्याण कोष की रूपरेखा तय कर ली गई हेै। एक सितंबर को सामान्य निकाय की बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। नए पेराई सत्र में इस योजना को लागू कर दिया जाएगा। - आरपी कुशवाहा, सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति बीसलपुर