फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sugarcane area increased by 2.46 percent in Puranpur

Pilibhit News: पूरनपुर में बढ़ गया गन्ने का 2.46 प्रतिशत रकबा

Fri, 18 Aug 2023 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 18 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane area increased by 2.46 percent in Puranpur
पूरनपुर। क्षेत्र में गन्ने का सर्वे पूरा हो गया है। पिछले साल की तुलना में क्षेत्र में गन्ने का रकबा 2.46 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले साल पूरनपुर समिति क्षेत्र में 21607.276 हेक्टेयर में गन्ने की फसल हुई थी। इस बार 22139.782 हेक्टेयर में गन्ने की फसल लहलहा रही है। गन्ने की औसत पैदावार में भी 25 क्विंटल प्रति एकड़ की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन

पूरनपुर क्षेत्र का गन्ना पूरनपुर के अलावा पीलीभीत की एलएच चीनी मिल, गुलरिया चीनी मिल, बरखेड़ा चीनी मिल और संपूर्णानगर चीनी मिल को आवंटित होता है। पिछले साल पूरनपुर सहकारी गन्ना समिति क्षेत्र में 12391.981 हेक्टेयर में नौलफ गन्ना, 9215.295 हेक्टयर में पेड़ी गन्ना लगा था। इस बार 10900 हेक्टेयर में नौलफ गन्ना, 11239.253 हेक्टेयर में पेड़ी गन्ने की पैदावार हो रही है। पूरनपुर सहकारी समिति में 33600 गन्ना सदस्य हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत की एलएच चीनी मिल क्षेत्र में 9461, पूरनपर चीनी मिल क्षेत्र में 8781, गुलरिया चीनी मिल क्षेत्र में 2488, बरखेड़ा चीनी मिल क्षेत्र में 1299, संपूर्णानगर चीनी मिल क्षेत्र में 109 हेक्टेयर में गन्ना हो रहा है। पूरनपुर चीनी मिल क्षेत्र में इस बार 8700 हेक्टयेर में गन्ने की फसल खड़ी है। अन्य चीनी मिल क्षेत्रों में भी पिछले साल की तुलना में गन्ने का रकबा बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

००००००
नई प्रजातियों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
क्षेत्र में इस बार गन्ने की नई प्रजाति 13235, 14201, 15023 अधिक बोया गया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले साल गन्ने का उत्पादन प्रति एकड़ 805 क्विंटल प्रति हेक्टेयर थी। इस बार 830 क्विंटल प्रति हेक्टेयर क्रॉप कटिंग में आया है।
००००००
30 अगस्त तक बनवा सकते हैं नया सट्टा
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि जिन गन्ना किसानों ने अब तक घोषणा पत्र ऑनलाइन नहीं किया है। वे 30 अगस्त तक हरहाल में घोषणा पत्र ऑनलाइन करा दें। वरना उनका सट्टा बंद हो जाएगा। उपज बढ़ोत्तरी, वारिसियान भी ३० अगस्त तक अंकित किए जाएंगे।

०००००
50 प्रतिशत अनुदान पर मिल रहा कीटनाशक
सहकारी गन्ना समिति में कारटॉप, क्लोरो, एनपीके तरल कीटनाशक पर्याप्त मात्रा में है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने बताया कि गन्ना किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर कीटनाशक दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed