फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sugar mills ko notice dene ki taiyari

भुगतान में फिसड्डी चीनी मिलों को नोटिस की तैयारी

Thu, 29 Jan 2015 12:07 AM IST
पूरनपुर/पीलीभ्ाीत
पूरनपुर/पीलीभ्ाीत Updated Thu, 29 Jan 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
sugar mills ko notice dene ki taiyari
चीनी मिलों पर तहसील क्षेत्र के गन्ना किसानों का करीब 19 करोड़ रुपये से
विज्ञापन
अधिक का बकाया है। भुगतान में फिसड्डी बरखेड़ा, मकसूदापुर और पलिया चीनी मिल को समिति ने नोटिस देने की तैयारी कर ली है।
क्षेत्र का गन्ना सहकारी चीनी मिल के अलावा बरखेड़ा, पीलीभीत, मकसूदापुर, पलिया, गुलड़िया, संपूर्णानगर चीनी मिल पेरती है। सहकारी गन्ना समिति के सचिव देव सिंह राना ने बताया कि क्षेत्र मेें करीब 55 लाख क्विंटल गन्ना में से चीनी मिलें करीब 29 लाख क्विंटल गन्ना पेर चुकीं हैं। चीनी मिल बरखेड़ा और संपूर्णानगर को छोड़ कर अन्य मिलों ने गन्ना मूल्य भुगतान भी शुरू किया, लेकिन अब भी मिलों पर 19.10 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। श्री राना ने बताया कि बरखेड़ा, मकसूदापुर, पलिया चीनी मिल भुगतान करने में फिसड्डी साबित हो रही है। जिनको नोटिस देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। शीघ्र ही गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर उक्त चीनी मिलों को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed