फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sugar cane

गन्ना समितियों और मिलों के पहले चरण का चुनाव आज

Sun, 22 Mar 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sun, 22 Mar 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
sugar cane
सहकारी गन्ना समिति के लिए 679 पदों में से मात्र 143 पर चुनाव होना है। इसके लिए 68 बूथ बनाकर एक-एक मतदान अधिकारी और एक सहायक की ड्यूटी लगाई गई है। रविवार को इन कर्मियों को मंडी समिति में प्रशिक्षण दिया गया। चुनाव अधिकारी देवेंद्र कुमार ने मतदान कर्मियों को बताया कि मतदाता सूची में नाम देखने के बाद पहचान के लिए आयोग से जारी 11 अभिलेखों में कोई एक दिखाने के बाद मतपत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान यदि किसी मत पर किसी प्रत्याशी का प्रतिनिधि आपत्ति करता है तो निर्धारित शुल्क जमा कराकर उसके पीछे आपत्ति लिखकर अलग रखा जाएगा। ऐसे मतपत्रों का प्रयोग मतगणना में उस समय किया जा सकेगा जबकि दो प्रत्याशियों को समान मत मिले होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया मतदान सुबह नौ बजे से प्रारंभ होना है इसलिए सभी मतदान कर्मी सुबह आठ बजे तक मंडी पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया तीन बजे तक मतदान के बाद मतगणना की जाएगी। इस मौके पर समिति सचिव वसी अहमद, मुनेंद्र वर्मा, रुपेश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

58 स्थानों के लिए 106 प्रत्याशी मैदान में
पूरनपुर। सहकारी गन्ना समिति और सहकारी चीनी मिल डेलीगेट चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई। गन्ना समिति के डेलीगेट का चुनाव नगर के एपी इंटर कालेज परिसर में होगा।
सहकारी गन्ना समिति में डेलीगेट के 425 पदों में 53 स्थानों के लिए चुनाव होगा। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव देव सिंह राना ने बताया कि 53 पदों के लिए 98 प्रत्याशी मैदान में हैं। 4219 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि एक नामाकंन वाले साढ़े तीन सौ प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो चुका है। जबकि 22 पद रिक्त रह गए। उन्होंने बताया कि मतदान एपी इंटर कालेज में 17 बूथों पर सुबह नौ बजे से अपरान्ह तीन बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना होगी।

चीनी मिल में सौ पदों के लिए नामाकंन दाखिल होने के बाद 88 प्रत्याशियों का निर्विरोध होना तय हो गया है। सात स्थान रिक्त रह गए हैं। पांच स्थानों पर आठ प्रत्याशियोें के बीच मतदान होगा। इसमेें 611 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए तीन बूथ बनाए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed