{"_id":"687fc79505e920c39b0a90cf","slug":"suffered-power-cuts-at-night-when-i-woke-up-there-was-no-electricity-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-140214-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रात में झेली कटौती की मार, आंख खुली तो गुल थी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रात में झेली कटौती की मार, आंख खुली तो गुल थी बिजली
विज्ञापन
पीलीभीत। ऊर्जा निगम के दावे सिर्फ कागजों पर ही दौड़ रहे हैं। दिन के समय कटौती की मार झेलने वाले उपभोक्ताओं को रात में भी बिजली सुचारू रूप से नहीं मिल पा रही। सोमवार रात कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। मंगलवार सुबह पांच से सात बजे के बीच कटौती से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शहर में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी है। उपभोक्ताओं को कई-कई घंटे कटौती से जूझना पड़ रहा है। सोमवार रात 10 बजे एकतानगर, अशोक कॉलोनी आदि मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। आपूर्ति सुचारू होने में करीब एक घंटा लग गया। इसके बाद भी कटौती हुई।
केजीनए कॉलोनी के उपभोक्ताओं ने भी कई घंटे कटौती की मार झेली। मंगलवार सुबह पांच बजे उपभोक्ताओं की आंख खुली तो बिजली गुल थी। यह समस्या सात बजे तक रही। बीच में एक-दो बार बिजली आई, जो कुछ समय बाद ही गुल हो गई। सुबह करीब आठ बजे एसएन इंटर कॉलेज में वोल्टेज की समस्या से वहां की आपूर्ति बाधित रही। करीब चार घंटे के बाद आपूर्ति को बमुश्किल सुचारु किया जा सका।
विज्ञापन
इसके अलावा सुबह करीब 10:30 बजे कलक्ट्रेट स्थित कुछ अधिवक्ताओं के चैंबर की आपूर्ति बाधित हुई। अपराह्न ढाई बजे सनराइज कॉलोनी में वोल्टेज की समस्या हुई। शाम 3:30 बजे निरंजनकुंज कॉलोनी में तकनीकी समस्या से उपभोक्ताओं को करीब दो घंटे आपूर्ति नहीं मिल सकी। इसके अलावा शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, नई बस्ती, आवास विकास, तुलाराम, अग्रवाल सभा, मदीनाशाह सहित अन्य इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान हुए। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगह पर दिक्कत आई थी। जहां टीम को मौके पर भेजकर आपूर्ति को सुचारु करा दिया गया।