{"_id":"f4540e8417f356d74d7818f706cac033","slug":"substandard-road-construction-performance-against-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया सड़क निर्माण के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया सड़क निर्माण के विरोध में प्रदर्शन
Pilibhit
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क निर्माण मानक के अनुरूप न होने के विरोध में ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी व ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर सड़क निर्माण की जांच कराने की मांग की।
शहर के स्टेशन चौराहा से सड़ा पुल तक करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण हाल ही में कराया गया है। आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी कर उन्हें आनन फानन में बना दिया गया। जिसके चलते यह नवनिर्मित सड़क बनने के कुछ दिन बाद ही उधड़ने लगी। सड़क निर्माण पीब्ल्यूडी द्वारा कराया जा रहा है। इसको लेकर ग्राम पंचायत बरहा के ग्रामीणों ने संबंधित ठेकेदार से गुणवत्तापरक सड़क निर्माण कराने को कहा, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
इधर, सड़क निर्माण में घपलेबाजी को लेकर रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। तमाम ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर एकत्र होकर ठेकेदार व पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डीएम को पत्र भेजकर सड़क निर्माण की जांच कराने की मांग की है। इस मौके पर मोहनलाल कश्यप, ज्वाला प्रसाद कश्यप, हरीश सिंह, छेदालाल, नन्हेलाल, खूबचंद, डॉ. भगवती प्रसाद, बबलू, सुरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।