फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Students of Bisalpur Vidya Mandir excelled in the competitions.

Pilibhit News: प्रतियोगिताओं में बीसलपुर विद्या मंदिर के विद्यार्थी रहे सबसे आगे

Wed, 02 Sep 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Students of Bisalpur Vidya Mandir excelled in the competitions.
बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को संकुल स्तरीय संस्कृत महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बीसलपुर विद्या मंदिर के बच्चों का प्रदर्शन शानदार रहा।
विज्ञापन

डॉ. हेमलता, डॉ. विकास प्रधान, सुभाष चंद्र, नवीन गौतम, संजय मिश्रा, अर्चना चौहान आदि अतिथियों ने दीप जलाकर पुष्पार्चन किया। प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण सिंह चौहान ने सभी अतिथियों एवं निर्णायकों को श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। विद्यालय के प्रबंधक विष्णु कुमार गोयल ने संस्कृत भाषा के महत्व व भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के संरक्षण में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

बाल वर्ग की साहित्यिक प्रश्नमंच प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर ने प्रथम, जलालाबाद ने द्वितीय एवं मझोला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में जलालाबाद प्रथम, बीसलपुर द्वितीय एवं तिलहर तृतीय रहा। तरुण वर्ग में परशुरामपुरी प्रथम एवं बीसलपुर द्वितीय स्थान पर रहा। बाल वर्ग की गीत प्रतियोगिता में आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर प्रथम, संजय विद्या मंदिर शाहजहांपुर द्वितीय एवं बीसलपुर तृतीय रहा। किशोर वर्ग में पूरनपुर प्रथम, शाहजहांपुर द्वितीय एवं जलालाबाद तृतीय व तरुण वर्ग में पीलीभीत प्रथम, बीसलपुर द्वितीय एवं पुवायां तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकनृत्य प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर प्रथम एवं शाहजहांपुर द्वितीय स्थान पर रहा। आचार्य पत्र वाचन में बीसलपुर विद्यालय प्रथम, पूरनपुर विद्यालय द्वितीय रहा। अंताक्षरी प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग की स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता में बीसलपुर विद्यालय प्रथम एवं पुवायां विद्यालय द्वितीय, तरुण वर्ग की प्रतियोगिता में बीसलपुर विद्यालय प्रथम एवं चिरौंजी लाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर पीलीभीत द्वितीय स्थान पर रहा। किशोर वर्ग की तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में बीसलपुर विद्यालय प्रथम एवं पीलीभीत विद्यालय द्वितीय रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed