फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   student performance

विद्यार्थियों ने मचाया धमाल, जमकर लूटी वाहवाही

Sat, 11 Nov 2017 11:37 PM IST
pilibhit
pilibhit Updated Sat, 11 Nov 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
student performance
student - फोटो : amar ujala
विधायक और डीएम ने की कार्यक्रम की सराहना
विज्ञापन

 ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटक के माध्यम से सभी का मन मोहा। प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

विद्यालय में शनिवार शाम हुए वार्षिकोत्सव का शुभारंभ डीएम शीतल वर्मा ने दीप प्रज्वलन कर किया। विद्यार्थियों ने मंगलम गीत गाकर डीएम और विधायक संजय सिंह गंगवार का स्वागत किया। पीएनसी, एनसी, केजी के बच्चों ने शेक इट लाइक शम्मी, बदतमीज दिल, टुकुर-टुकुर, रघुपति राघव राजाराम, ऑल इज वेल आदि गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा एक, दो और तीन के बच्चों ने इतनी सी हंसी, एबीसीडी, गणपति बप्पा, गलती से मिस्टेक आदि गीतों पर डांस कर जमकर वाहवाही लूटी। स्वच्छ भारत नाटक का मंचन कर देश, राज्य और अपने शहर को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया गया। चाइल्ड लेबर पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर बालश्रम पर रोक लगाने का संदेश दिया गया। ईना मीना डीका, हम काले हैं तो, बदन पर सितारे आदि पुराने गीतों पर बच्चों ने डांस कर जमकर तालियां बटोरी। पानी बचाओ नाटक का मंचन अभिभावकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित नाटक का मंचन कर सभी की आंखें नम कर दी। आधुनिक युग में मोबाइल फोन के दुरुपयोग पर आधारित मोबाइल एडिक्ट नाटक का मंचन किया गया। कोरियोग्राफर शानू बेग के निर्देशन में विद्यार्थियों ने मुर्गा डांस, हिपहॉप व फनी डांस पेश कर सभी को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। समापन पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। समापन पर प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में छवि, कीर्ति, मिष्ठी, श्रेया, गौरी, गरिमा, सेजल, गार्गी, इशिता, नवजीत, सोनम, आंचल, पर्व, संपूर्ण, दक्ष समेत कई विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर राजेंद्र सिंह छाबड़ा, कैलाश रानी छाबड़ा, परविंदर सिंह सैहमी, रंजीत सैहमी, डॉ. तरुन सेठी, डॉ. भरत सेठी, डॉ. वीरेंद्र नाथ, डॉ. प्रांजल, डॉ. सौरभ, डॉ. शैलेंद्र गंगवार, डॉ. पीडी सिंह, अशोक अरोड़ा, पदमा चंद्रा, मनीष अग्रवाल, ज्वाय मैनी, आशा महाजन समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed