{"_id":"61c2203649e56d492a6c0a8b","slug":"stray-dogs-attacked-children-playing-outside-the-house-pilibhit-news-bly4700281139","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर आवारा कुत्तों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर आवारा कुत्तों ने किया हमला
विज्ञापन
घायल सोमवती।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। बचाने पहुंची मां को भी कुत्तों ने जख्मी कर दिया। मां-बेटी घायल हैं। ग्रामीणों ने किसी तरह बचाकर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
शहर से सटे गांव बरहा निवासी दानवीर ने बताया कि उनके तीन बच्चे पल्लवी, अनुज और मोनू सुबह घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान कुछ आवारा कुत्तों ने बच्चों को हमला कर दिया। हमले में सबसे ज्यादा पल्लवी घायल हुई है। बच्चों को बचाने पहुंची पत्नी सीमा देवी पर भी कुत्तों ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने बमुश्किल कुत्तों से बचाया। बेटी पल्लवी और पत्नी सीमा गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जबकि दो बच्चे मामूली रूप से घायल हुए हैं। सीमा देवी गर्भवती बताई जा रही हैं। ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्तों से बचाकर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने सभी को खतरे से बाहर बताया है। ग्रामीणों ने इसी सूचना पशु चिकित्साधिकारी को दे गई है। इसके बाद भी कोई देखने नहीं आया। ललौरीखेड़ा ब्लॉक के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजुल ने बताया कि इस मामले की उनको जानकारी नहीं है।
वन्यजीव के हमले में ग्रामीण घायल
पीलीभीत टाइगर रिजर्व मेंथाना गजरौला क्षेत्र के माला रेंज की गढ़ा बीट में बानगंज निवासी झम्मन लाल सोमवार को जंगल से नरकुल काटने गया था। जानकारी के मुताबिक इसी दौरान ग्रामीण पर किसी वन्यजीव ने हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। घायल को किसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण के घायल होने पर बाघ के हमले का शोर मचा रहा। मगर वन विभाग के अधिकारियों ने बाघ के पगचिह्न नहीं मिलने की बात कही है।

घायल पल्लवी।- फोटो : PILIBHIT