फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stop offloading

जीओ बैग के सहारे नहरोसा में कटान रोकने की कवायद

Wed, 19 Aug 2015 11:17 PM IST
हजारा/पीलीभीत।
हजारा/पीलीभीत। Updated Wed, 19 Aug 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Stop offloading
शारदा नदी द्वारा गांव नहरोसा के पास हो जा रहा भू-कटान ग्रामीणों की दुआ
विज्ञापन
और बाढ़ खंड द्वारा बचाव शुरू करने के लाने के बाद धीमे हो गया है। इससे गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। बाढ़ खंड ने यहां जीओ बैग के सहारे कटान रोकने की कवायद शुरू की है।
बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता मिनाज अहमद ने एसडीओ राजेश कुमार यादव के साथ शारदा नदी किनारे पहुंचकर कटान की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कटान रोकने को करीब तीन किलोमीटर तक जीओ बैग लगवाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा कटान रोकनेे को बल्ला कटर का काम शुरू किया गया है।
अधिशाषी अभियंता ने बताया कि डीएम के निर्देश पर युद्ध स्तर पर बचाव कार्य शुरू कराया गया है। विभाग का प्रयास होगा कि यहां हर संभव बचाव कार्य कराए। नहरोसा निवासी समीउद्दीन उर्फ सम्मू ने बताया कि कटान से निजात को दो दिन पहले गांव के लोगों ने कटान स्थल पहुंच दुआ की थी। उसी दिन से बाढ़ खंड ने बचाव कार्य भी शुरू करा दिया था। उन्होंने बताया कि गांव की आबादी की ओर तो फिलहाल कटान लगभग थमा हुआ है, लेकिन अभी ग्रामीणों के खेत का कटान शारदा मंद गति से कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed