फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stood at the gate to submit nomination...did not get entry

Pilibhit News: बारिश में श्रमिकों से काम कराने के मामले में पत्रावली तलब

Fri, 11 Oct 2024 04:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Stood at the gate to submit nomination...did not get entry
प्रका​शित खबर।
पीलीभीत। 13 सितंबर को बारिश व बाढ़ के बीच ही मनरेगा के तहत जिले में 1076 श्रमिकों से काम कराना दिखा गया। मामला खुलने के बाद मनरेगा उपायुक्त इस पर कोई जवाब नहीं दे सकीं। अब मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने सीडीओ से पत्रावली को तलब किया है।
विज्ञापन

मनरेगा योजना में श्रमिकों से काम कराने के मामले में आए दिन लोगों की ओर से शिकायतें अधिकारियोें के पास पहुंचती हैं। इसमें अधिकारी जांच के नाम पर पूरे मामले को टाल देते है।
विज्ञापन

अब खुद जिम्मेदार घपलेबाजी में फंस गए हैं। इसका खुलासा पांच अक्तूबर को अमर उजाला ने किया था। 13 सितंबर को जब जिले में बारिश हो रही थी और लोगोें का घर से निकलना भी दूभर हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में जिले के सभी ब्लॉकों में जिम्मेदारों ने मनरेगा के तहत काम करवा दिया था। पोर्टल पर सभी ब्लॉकों से 1076 श्रमिक दर्ज पाए गए थे। कहीं न कहीं घपलेबाजी होने की आशंका पर मनरेगा लोकपाल जीएल वर्मा ने प्रभारी उपायुक्त मनरेगा से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की थी।

नोटिस मिलने के बाद भी उपायुक्त की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं दिया गया। ऐसे में अब पूरे मामले का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सीडीओ से मनरेगा से संबंधित 13 सितंबर की पूरी पत्रावली को तलब किया है। डीएम के संज्ञान लेने से मनरेगा से जुडे जिम्मेदारों में खलबली मची हुई है।
--
मामला उनके संज्ञान में आया है। पत्रावली को तलब किया है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी।
- संजय कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed